गुरु नानक जयंती को गुरु पूरब और प्रकाश पूरब के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को गुरु नानक के आगमन दिवस के रुप में भी देखा जाता है। इन दिनों चारों तरफ गुरु पूरब की तैयारी चल रही है। ऐसे में जरूरी है कि आप गुरु नानक के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी जरूर लें।
आज हम नानक देव के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें लेकर आएं हैं जो आपको भी लाइफटाइम बहुत मदद कर सकती हैं। चलिए जानते हैं गुरु नानक देव से कौन सी 5 बातें जरूर सीखनी चाहिए।
गुरु नानक देव जी ने हमेशा बराबरी की बात की। उनका कहना था कि धर्म, जाति और लिंग जैसे किसी भी बिंदु के आधार पर भेदभाव ना करते हुए सबका भला करना चाहिए। गुरु नानक देव हमेशा सबकी बात करते थे इसलिए कहा जाता है "नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला।" इसका मतलब है कि आप नानक का नाम लें और सबके भले की बात करें। इसी से हमारा खुद का भला भी होता है।
इसे भी पढ़ेंःGuru Nanak Jayanti (Gurpurab) Wishes & Quotes 2022: अपने प्रियजनों को गुरु पूरब पर भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
गुरु नानक देव जी ने ही एक ओंकार का नारा दिया था। इसका मतलब है कि ईश्वर एक है, इसी का नाम सच है और वही सबको बनाने वाला है। यह पंक्ति हमें सारी बुराइयों से दूर रहने और ईश्वर की शक्ति के बारे में बताती है। जीवन के दौरान किसी भी चीज के पीछे भागने से अच्छा है कि हम सभी अच्छे कर्म जारी रखें। ऐसा करने से लड़ाई झगड़े खत्म हो जाते हैं।
गुरु नानक देव ने हमेशा वंड छक्को की बता की। इसका मतलब है कि आपको जो भी मिल रहा है उसे दूसरों के साथ ही बांटना सीखे। यही कारण है कि अक्सर ऐसा कहा जाता है कि चीजें बांटने से और मिलती है।
गुरु नानक देव का मानना था कि सच बोलना गुरु का आदेश है। ऐसे में हर किसी को हमेशा सच बोलना चाहिए। उनके मुताबिक झूठ बोलकर कुछ देर के लिए बचने से अच्छा है कि आप हमेशा सच बोलकर सुरक्षित रहें। यकिकन जिंदगी में झूठ बोलने की वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए हमेशा बिना डरे सच बोलना चाहिए।
अपने जीवन के दौरान सिर्फ अपने लिए सोचना सही नहीं है। हमें जीवन के दौरान एक मौका मिलता है कि हम दूसरों और जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें। ऐसा करने पर जब हम बाद में विचार करते हैं तो हमें एक अलग ,संतुष्टि और शांति प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़ेंःGurpurab Importance in Hindi 2022: जानिए आखिर क्यों मनाते हैं गुरु नानक जयंती और क्या है इसका महत्व?
तो ये थी गुरु नानक देव के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।