herzindagi
gurpurab celebration in society in hindi

Gurpurab 2022: सोसाइटी में इस तरह मनाएं गुरु पर्व

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गुरु पर्व आप इस बार अपनी सोसाइटी में कैसे मना सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-03, 07:13 IST

इस साल 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती यानी गुरु पर्व है। कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है और उसके पंद्रह दिनों बाद यानी कि कार्तिक की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। आपको बता दें कि सिख धर्म के लोग कई दिनों से पूर्व ही गुरुद्वारों में सेवा कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

इस दिन ढोल मंजीरों के साथ प्रभातफेरियां भी निकाली जाती है सिख धर्म के लोग मुख्य रूप से यह पर्व मनाते हैं क्योंकि नानक देवजी ने बुराइयों को दूर करके लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया था। इस बार अगर आप अपनी सोसाइटी में गुरु पर्व मनाना चाहते हैं तो आप कैसे यह पर्व मना सकते हैं इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

1)अखण्ड पाठ करवाएं

how to do gurpurab celebration in society

आप अपनी सोसाइटी में गुरु ग्रंथ साहिब नामक पवित्र पुस्तक अखण्ड पाठ करवा सकते हैं। आपको बता दें कि संगीत हम सभी को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करता है इसलिए आप अपनी सोसाइटी में धार्मिक संगीत भी कार्यक्रम में बजा सकते हैं। आप सभा का भी आयोजन कर सकते हैं इससे भी आपकी सोसाइटी में रौनक बढ़ जाएगी। आप सेवा कार्य करने के लिए सोसाइटी के बाहर गरीब बच्चों को लंगर में भी आमंत्रित कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Guru Nanak Jayanti 2022: जानिए आखिर क्यों मनाते हैं गुरु नानक जयंती और क्या है इसका महत्व?

2)मंच का सजाकर करें आयोजन

सोसाइटी में आप एक मंच भी लगवा सकते हैं और कई सारे कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। इससे आपकी सोसाइटी में धार्मिक वातावरण बनेगा और लोगों को भी इस आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप मंच के साथ-साथ लंगर का भी आयोजन सोसाइटी वालों के साथ मिलकर करवा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Guru Nanak Jayanti Wishes 2022: अपने प्रियजनों को गुरु पूरब पर भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

3)इस तरह भी कर सकते हैं समारोह का आयोजन

आप समारोह का आयोजन अपनी सोसाइटी में छोटे बच्चों के लिए करेंगे तो इससे उन्हें भी बहुत अच्छा लगेगा। आप नाटक प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा आप कीर्तन का भी आयोजन कर सकते हैं। जिसमें कई सारे लोग शामिल होकर सोसाइटी में यह पर्व मना सकते हैं।

इन सभी तरीकों से आप सोसाइटी में सभी के साथ मिलकर गुरु पर्व मना सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- indiamart/youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।