कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार के साथ विवाह हुआ था। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और शालिग्राम भगवान की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की आराधना करने से वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है।
साथ ही, अगर विवाह में देरी हो रही हो तो वह भी दूर हो जाती है। इसी कारण से तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए और क्या उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले अद्भुत लाभ।
तुलसी विवाह पर तुलसी माता को लगाएं पंचामृत का भोग
तुलसी माता को उन्हीं चीजों का भोग लगाया जाता है तो भगवान विष्णु की प्रिय हैं या फिर मां लक्ष्मी को बहुत भाति हो। इन्हीं चीजों में से एक है पंचामृत। पंचामृत का भोग माता तुलसी को तुलसी विवाह के दिन अवश्य लगाना चाहिए। पंचामृत का भोग इस दिन लगाने से घर-परिवार में मिठास और प्रेम बना रहता है।
यह भी पढ़ें:Tulsi Vivah 2024: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी विवाह के दिन क्या करें और क्या न करें?
तुलसी विवाह पर तुलसी माता को लगाएं सकरकंद का भोग
तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को सकरकंद का भोग लगाना बहुत उत्तम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को सकरकंद का भोग लगाने से पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है और नौकरी एवं व्यापार में अपार सफलता प्राप्त होती है। तरक्की की बाधाएं दूर होती जाती हैं।
यह भी पढ़ें:Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह पर तुलसी में चढ़ाएं ये चीजें, धन में होगी वृद्धि
तुलसी विवाह पर तुलसी माता को लगाएं केसर खीर का भोग
केसर खीर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। ऐसे में तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को केसर खीर का भोग भी लगाया जा सकता है। केसर खीर का इस दिन भोग लगाने से ग्रह दोष दूर होता है। ग्रहों का क्रोध शांत होता है और ग्रहों की शुभता मिलने लगती है। शुभ परिणाम जीवन में दिखते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को क्या भोग लगाना चाहिए और क्या है उसका महत्व।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों