
सड़क किनारे बैठकर देखो तो पता लगता है कि हर दिन कितनी गाड़ियां सरपट दौड़ती हैं। यह देखना खूब एक्साइटिंग लगता है और लोगों को गाड़ी चलाने के लिए मोटिवेट भी करता है। लेकिन, सड़क पर चल रहा हर ड्राइवर सुरक्षित नहीं होता है। खासकर जब ओवरटेकिंग यानी दूसरी गाड़ी को पीछे छोड़ने की बात आती है। ओवरटेकिंग एक ऐसा पल होता है जब छोटी-सी गलती भारी पड़ सकती है।
सड़क पर चलते समय लोग अक्सर सोचते हैं कि ओवरटेकिंग सिर्फ तेज गाड़ी चलाने का मामला है लेकिन, असलियत में यह एक समझदारी और नियमों से भरा है। बता दें, ओवरटेक करना जितना आम लगता है उतना ही खतरनाक भी हो सकता है अगर सही समय, सही डायरेक्शन और सिग्नल पर ध्यान न दिया जाए। अगर आप भी ड्राइविंग करती हैं, तो सड़क पर गाड़ी निकालने से पहले ओवरटेकिंग के नियमों के बारे में जान लेना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

सोचकर देखिए, आप एक हाइवे पर हैं और सामने एक स्लो स्पीड में ट्रक चल रहा है और आपके पीछे भी गाड़ियां हैं। ऐसे में अगर आप झट से दाईं तरफ मुड़ जाते हैं और बिना सामने की तरफ देखे स्पीड बढ़ा देते हैं तो यह जानलेवा बन सकता है। दुर्भाग्यवश, हमारे देश में सड़क सुरक्षा के नियम तो हैं, लेकिन कम जानकारी होने की वजह से दुर्घटनाओं की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। इसलिए, अगर आप सड़क पर निकल रहे हैं तो सिर्फ ब्रेक और एक्सीलेरेटर पर भरोसा मत कीजिए, सोचने-समझने की शक्ति और नियमों का भी ध्यान रखिए।
इसे भी पढ़ें: कार चलाती हैं तो जरूर जान लें ये सेफ्टी हैक्स, ट्रैफिक और एक्सीडेंट की स्थिति में आ सकते हैं काम
मोटर वाहन (ड्राइविंग) विनियम, 2017 में धारा 14 के तहत ओवरटेकिंग तब तक नहीं की जानी चाहिए जब तक यह सुरक्षित न हो और अधिनियम के तहत न हो।
किसी भी वाहन को ओवरटेक सिर्फ दाहिनी यानी राइट साइड से किया जा सकता है। दरअसल, भारत में राइट साइड ड्राइविंग होती है और ड्राइवर भी इसी साइड बैठता है।
अगर किसी वाहन को लेफ्ट साइड से ओवरटेक किया जा रहा है तो इसके लिए तीन शर्तें हैं।
ओवरटेक करते समय आगे चल रहे वाहन से ज्यादा स्पीड रखनी होती है। लेकिन, स्पीड बढ़ाते समय नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

ओवरटेक करने से पहले आगे चल रहे वाहन को वॉर्न करने के लिए हॉर्न देना चाहिए। इसी के साथ ओवरटेक करने से पहले अपनी गाड़ी का इंडिकेटर भी ऑन कर लेना चाहिए जिससे आगे चल रहे ड्राइवर को पता लग जाए कि आप ओवरटेक करना चाहते हैं। ऐसे में आगे चल रहा वाहन आपको स्पेस दे देता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गाड़ी में रखती हैं मेकअप का सामान? गर्मी में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान
अगर कोई वाहन आपको ओवरटेक कर रहा है, तो ऐसे में अपनी गाड़ी की स्पीड बिल्कुल भी नहीं बढ़ानी चाहिए।
ओवरटेक करते समय सड़क के नियमों, ट्रैफिक सिग्नल का भी ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ आगे स्कूल जोन, हॉस्पिटल जोन या कंस्ट्रक्शन जोन है तो भी संभलकर ही ओवरटेक करना चाहिए।
ओवरटेक करते समय अगर सामने सड़क क्लियर नहीं दिख रही हो तो संभलकर ही गाड़ी चलानी चाहिए। यह स्थिति धुंध, मोड़ या चढ़ाई के समय हो सकती है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।