
अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि कुछ जगह पर नो पार्किंग जोन का चिह्न लगा होता है। उसके बाद जो भी लोग वहां पर गाड़ी को पार्क करके चले जाते हैं तो गलत पार्किग के चलते ट्रैफिक पुलिस वाले न केवल उसका चालान काट देते हैं बल्कि गाड़ी के टायर की हवा भी निकाल देते हैं, लेकिन, क्या यह मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार सही है, क्या यह लीगल है। लोगों को पता ही नहीं है कि टायर से हवा निकलना कानून के अंदर आता है या नहीं। बता दें कि गाड़ी पार्क करने से जुड़े कुछ नियमों के बारे में लोगों को पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी कर दी जाए तो उस वक्त क्या ट्रैफिक पुलिस आपके टायर की हवा निकल सकती है। पढ़ते हैं आगे...
यदि नो पार्किंग जोन में आपकी गाड़ी खड़ी हो गई है तो वहां पर चालान कटना तय है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है तो चालान केवल 500 से 1000 रुपए तक कर सकता है। वहीं, अगर यह गलती बार-बार दोहराई जा रही है तो यह चलान 5000 से 10000 तक भी पहुंच सकता है। इससे अलग बस या भारी व्हीकल कोई यदि नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया जाए तो भी 10 हजार से 15 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

ऐसे में यदि कोई पुलिस कर्मी आपसे नो पार्किंग जोन के चलते चालान काटता है तो यह गलत नहीं है। बता दें कि चालान के साथ-साथ कई बार गाड़ी को तो भी किया जा सकता है। यह तब होता है जब ट्रैफिक पुलिस को लगता है कि आपकी गाड़ी पब्लिक स्पेस में है और वह लोगों को परेशान कर रही है।
इसे भी पढ़ें - क्या आपका गीजर पानी कम गर्म कर रहा है? घर पर ही करें इसकी सफाई, बढ़ जाएगी मशीन की उम्र
ऐसे में ट्रैफिक पुलिस कार को टो कर देती है जब आप अपनी गाड़ी को वापस लेने जाते हैं तो न केवल जुर्माना देना पड़ता है बल्कि टोइंग फाइन भी आपको भरना पड़ता है।

बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, नो पार्किंग जोन में यदि आपकी गाड़ी खड़ी है, तो केवल टो की अनुमति है और जुर्माना भरने की अनुमति है। मगर ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसमें यह लिखा हो कि कार के किसी भी हिस्से को डैमेज करने की अथॉरिटी पुलिस को दी जा रही है। कोई भी पुलिसकर्मी आपकी कार को डैमेज नहीं कर सकता। वह आपकी कर को जब्त कर सकता है। वह आपकी कार को अपने साथ लेकर जा सकता है, लेकिन आपके टायर की हवा नहीं निकाल सकता।
इसे भी पढ़ें - Voter ID को आधार से लिंक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे और लिंक करने का सबसे सेफ ऑनलाइन तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।