शादी के लिए हां करने से पहले पार्टनर से पूछें ये 6 सवाल, रिश्ते में आगे चलकर परेशानी हो सकती है कम

शादी जैसा बड़ा फैसला लेने से पहले पार्टनर के साथ कुछ सवाल-जवाब जरूर कर लेने चाहिए, जिससे आगे चलकर रिश्ते में परेशानी कम हो सकती है। आइए, यहां जानते हैं कि शादी से पहले पार्टनर से कौन-से 6 सवाल जरूर पूछ लेने चाहिए। 
what questions to ask before marriage

शादी से पहले लोग पार्टनर में सैलरी, पैसा, घर और खानदान देखते हैं। लेकिन, दो लोगों के बीच का रिश्ता पैसे और खानदान पर नहीं चलता है। दो लोगों के बीच का रिश्ता समझ और सोच के आधार पर चलता है। ऐसे में जब भी शादी का फैसला लें, तो बहुत सोचने, समझने और परखने के बाद ही लें। यह फैसला लेना तब ज्यादा मुश्किल हो जाता है जब अरेंज मैरिज की सिचुएशन होती है। क्योंकि, ऐसे में आप सामने वाले व्यक्ति को अच्छे से नहीं जानते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि एक या दो मुलाकात में कैसे किसी व्यक्ति को समझा और परखा जा सकता है। ऐसे में कुछ सवालों के जवाब आपकी परेशानी का हल बन सकते हैं। जी हां, शादी का फैसला लेने से पहले कुछ चीजों के बारे में पार्टनर से क्लियर बात कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से आगे चलकर रिश्तों परेशानी कम हो सकती है। आइए, यहां जानते हैं कि शादी से पहले किन-किन चीजों पर पार्टनर से बात कर लेना फायदेमंद हो सकता है।

शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 6 सवाल

शादी के लिए तैयार है या नहीं?

Indian couples should discuss before getting married

शादी के बंधन में पार्टनर से यह सवाल जरूर कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार लोग परिवार या किसी अन्य दबाव में आकर शादी करने लिए हां कर देते हैं। यह ज्यादातर अरेंज मैरिज में होता है। वहीं, अगर कोई दबाव में आकर शादी कर रहा होता है, तो उसका रिश्ते में खुश रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: रिश्ता लंबा चलेगा या नहीं! इन बातों पर टिकी होती है रिलेशनशिप

करियर का प्लान

पार्टनर का करियर को लेकर क्या प्लान है, यह सवाल भी जरूर कर लेना चाहिए। क्योंकि, कुछ लोग शादी के बाद लोग नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू कर लेते हैं, जो कई बार सक्सेसफुल होता है और कई बार नहीं भी होता है। ऐसे में पार्टनर का करियर प्लान क्या है, पहले से ही पूछ लेना फायदेमंद हो सकता है।

करियर का सवाल केवल लड़कों के लिए नहीं होता है, यह लड़कियों के लिए भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में अगर आप किसी से रिश्ते की बात आगे बढ़ाने जा रहे हैं, तो वह करियर और उसमें ग्रोथ को लेकर क्या सोचते हैं, यह जरूर पता कर लें।

फाइनेंस और इन्वेस्टेमेंट

पार्टनर किस तरह से फाइनेंस मैनेज करता है, यह सवाल शादी से पहले जरूर पूछ लेना चाहिए। क्योंकि, कई बार कपल्स में फाइनेंस और खर्चों को लेकर झगड़े होने लगते हैं। जिसकी वजह से रिश्तों में खटास आ सकती है। केवल फाइनेंस ही नहीं, पार्टनर की निवेश को लेकर क्या सोच है, यह भी जरूर जान लेनी चाहिए। क्योंकि, परिवार की जरूरतों को मैनेज के लिए इनकम के साथ इन्वेस्टमेंट भी जरूरी होता है।

विवादों से कैसे निपटेंगे?

questions to ask before marriage

किसी भी रिश्ते में बहसबाजी या विवाद होना आम बात होती है। लेकिन, बहस या विवाद के बाद पार्टनर किस तरह से रिएक्ट करता है, इस सवाल का जवाब जानना जरूरी है। विवाद पर रिएक्शन के साथ उसको हैंडल कैसे करना है, इसपर पार्टनर की सोच जरूर जान लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार छोटा-सा विवाद भी रिश्तों में खटास की वजह बन जाता है।

इसे भी पढ़ें: नए रिश्ते में जाने से पहले इन 5 आदतों को कर दें बाय-बाय, वरना रिलेशनशिप में बढ़ सकती हैं परेशानियां

फैमिली प्लानिंग

शादी के बाद फैमिली प्लानिंग बहुत आम होती है। लेकिन, फैमिली प्लानिंग को लेकर पार्टनर की क्या सोच है यह जरूर समझ लें। क्योंकि, कई बार एक पार्टनर को जल्दी परिवार शुरू करना होता है। वहीं, हो सकता है कि दूसरा अभी समय चाहता हो, तो ऐसे में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए, फैमिली प्लानिंग को लेकर पार्टनर क्या सोचता है यह सवाल जरूर शादी से पहले पूछ लेना चाहिए।

आपको क्यों मानते हैं खास?

शादी से पहले पार्टनर से यह सवाल जरूर पूछ लें कि वह आपमें ऐसा क्या खास देखते हैं जिसकी वजह से पूरी जिंदगी साथ बिताने के लिए तैयार हैं। यह सवाल पार्टनर की आपके लिए सोच को सामने लेकर आ सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP