Viral Metro Videos: मेट्रो ने हमारे आने-जाने को आसान बना दिया है। भारत के अलग-अलग राज्यों में मेट्रो चल रही है। मगर आज हम आपको मेट्रो नहीं बल्कि मेट्रो के कुछ वायरल वीडियोज के बारे में बताने वाले हैं। कभी मेट्रो में कोई लड़ाई करता है तो कभी कोई नहाने लग जाता है। आइए आप भी देखिए ये वायरल वीडियो जिनमें कुछ अजब-गजब नजारे देखने के लिए मिल रहे हैं।
मंजुलिका बन मेट्रो में पहुंची लड़की
लखनऊ से दूर अब नोयडा को देखिये।
— Vijay Singh (@VijaySingh2254) January 24, 2023
नोएडा सेक्टर 148 से मेट्रो स्टेशन से मंजुलिका का अवतार लेकर चढ़ी लड़की ने जमकर बवाल काटा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एनएमआरसी जांच में जुटी। pic.twitter.com/qFKTXDW1cV
कुछ समय पहले सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। नोएडा मेट्रो के अंदर फिल्म ‘भूल भुलैया’ की कैरेक्टर ‘मंजुलिका’ केम रूप में नजर आ रही यह लड़की मेट्रो में सबको डराती नजर आई। लड़की ने ना सिर्फ ‘मंजुलिका’ की तरह कपड़े डाले हैं, बल्कि वैसा मेकअप भी किया है।
जब मेट्रो में हुई लड़ाई
Delhi metro entertainment 😂😂pic.twitter.com/LLdIDHB54N
— Kartik sharma (@Kartik_sharmaji) July 12, 2022
कपल के बीच में लड़ाई-झगड़ा होने कोई नई बात नहीं है। इस वायरल वीडियो में भी कपल लड़ाई करता नजर आ रहा है, लेकिन पब्लिक प्लेस पर एक दूसरे को दोनों जिस तरह मारते नजर आ रहे हैं उसे देख लोग हैरान रह गए। दोनों की लड़ाई के पीछे का कारण 1 हजार रुपये की जारा की टि-शर्ट को बताया गया था।
मेट्रो में नहा भी सकते हैं क्या?
यह वायरल वीडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी का है। इस वायरल वीडियो में एक लड़का चलती मेट्रो में अचानक कपड़े उतारकर नहाने लग जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो भी जमकर हुआ था वायरल
View this post on Instagram
कुछ समय पहले ही सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। इस वायरल वीडियो में लड़की कुछ अजब-गजब कपड़े पहने नजर आ रही है जिसपर लोगों ने अलग-अलग तरीके से रिएक्ट किया था।
इसे भी पढ़ेंः इंटरनेट पर वायरल हुई इन महिलाओं की कहानी बताती है कि पढ़ने की नहीं होती कोई उम्र
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter(Image Grab)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों