"बेटी की शादी कर दो..अब इसकी पढ़ने की उम्र नहीं है।" एक समय था जब हमें लड़कियों के लिए इस तरह की पंक्तियां अक्सर सुनने हो मिलती थी। पर क्या ऐसा कहना सही है? क्योंकि दूसरी तरफ हमें यह भी कहा जाता है कि वही करो जो आपको खुशी दे।
पढ़ने की सीमा निर्धारित करने वाले लोगों को गलत साबित करती है कुछ ऐसी महिलाएं जिन्होंने जवानी में नहीं बल्कि बुढ़ापे में डिग्री हासिल की है। इस तरह की खबरे ना सिर्फ भारत में सामने आ चुकी हैं बल्कि, विदेशो में भी बहुत से लोग अपनी पढ़ने की आदत को कभी नहीं छोड़ते। आइए जानते हैं इंटरनेट पर वायरल होने वाली कुछ ऐसी ही महिलाओं की कहानी।
87 साल की उम्र में हासिल की डिग्री
View this post on Instagram
वरथा शानमुगनाथान ने पढ़ने-लिखने की सभी बंदिशों से आगे बढ़ने का फैसला लिया और 87 साल की उम्र में डिग्री हासिल की। उनका यह कदम साफ कर देता है कि हमे हर वो काम करना चाहिए जिसे करने में आनंद आए। वरथा शानमुगनाथान कनाडा की यॉर्क यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ेंःसोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियोज दिखाते हैं कि 'म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं'
इस बुजुर्ग महिला की कहानी का नायाब
जॉयस डेफाऊ नाम की महिला ने भी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटी थी। वो अमेरिका के इलिनॉय राज्य के डीकाल्ब शहर से हैं और उनकी उम्र 90 साल की थी। उनकी ग्रेजुएशन की खबर इसलिए चर्चा में आई क्योंकि उन्होंने 71 साल बाद ग्रेजुएशन पास की थी जिसे सुन हर कोई हैरान रह जाता था। उन्होंने 1951 में नॉदर्न इलिनॉय यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स विषय में एडमिशन लिया था जो 71 साल बाद पूरी हुई। दरअसल उन्हें परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए बीच में पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी।
67 साल की उम्र में हासिल की डिग्री
चेन्नई की एम चेल्लताई की कहानी काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने 67 साल की उम्र में मास्टर की डिग्री हासिल की थी। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हे बनवारीलाल पुरोहित द्वारा सम्मानित किया गया था।
इसे भी पढ़ेंः62 साल की उम्र में महिला किसान ने पहली बार की हवाई यात्रा, रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों