भविष्य में क्या होने वाला है, यह सभी जानना चाहता हैं। विशेषतौर पर नौकरी, व्यापार, सेहत, प्रेम संबंध और अपनी शादी से जुड़े विषयों के बारे में हर कोई जानना चाहते है। आने वाला समय जीवन के इन क्षेत्रों में अच्छे प्रभाव लाएगा या बुरे इस बात को जानने की जिज्ञासा हर किसी के मन में होती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस सप्ताह आपके जीवन में क्या नया होने वाला और किन चुनौतियों का आपको सामना करना पड़ेगा तो एक बार पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को जरूर पढ़ें।
मेष
इस सप्ताह आपका मन कहीं बाहर घूमने का करेगा। हालांकि, यह अभी संभव नहीं हो पाएगा। लेकिन आप बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान जरूर बनाएंगे। इस सप्ताह आप अपने नियमित कार्यों से कुछ हट कर भी कार्य करेंगे, जिसके लिए आपको सभी की तारीफ भी मिलेगी।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा-बुधवार और गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको संतान से सुख और सहयोग प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन- नौकरीपेशा जातकों को नए ऑफर मिलेंगे। व्यापारी अभी नए कार्य करने से बचें।
- शिक्षा- विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। आप पढ़ाई में पीछे छूट सकते हैं।
- स्वास्थ्य- गले एवं गर्दन में तकलीफ हो सकती है। बुखार भी आ सकता है।
- प्रेम-वैवाहिक जातक जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को शेयर करें। प्रेमियों के मध्य अनबन हो सकती है।
- क्या करें- देवी लक्ष्मी को घी का दीपक जलाएं।
वृषभ
इस सप्ताह आपकी स्थाई संपत्ति से आपको लाभ मिलने के आसार हैं। आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। जमा धन में वृद्धि होगी।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे वह अच्छे से निपट जाएंगे। शुक्र एवं शनिवार को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
- प्रोफेशन- व्यापारियों के लिए अभी समय ठीक नहीं है। निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, मगर काम का तनाव बना रहेगा।
- शिक्षा-विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों को हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
- स्वास्थ्य-दांत एवं कमर में तकलीफ हो सकती है।
- प्रेम-प्रेमियों को साथी से उपेक्षा मिल सकती है। वहीं शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी से विवाद समाप्त होगा।
- क्या करें-शनिवार को पीपल के पेड़ में घी का दीपक जलाएं।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए समय अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर आप खुश रहेंगे और साथियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार आय अच्छी बनी रहेगी। बुधवार और गुरुवार का दिन भी अच्छा है। आपको आर्थिक मामलों में सुधार नजर आएगा।
- प्रोफेशन-व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, मगर आप हर लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
- शिक्षा-विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
- स्वास्थ्य-पुराने रोगों में सुधार होगा एवं त्वचा संबंधी समस्या बढ़ेंगी।
- प्रेम-कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। शादीशुदा जातकों के जीवन में शांति रहेगी।
- क्या करें-महादेव को आक का पुष्प अर्पण करें।
कर्क
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा कठिन है। इस सप्ताह कोई नया काम शुरू न करें।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा-बुधवार एवं गुरुवार का दिन अच्छा है। आपको कार्यस्थल पर सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं शुक्रवार और शनिवार के दिन आप जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी।
- प्रोफेशन- नौकरीपेशा जातकों के वरिष्ठ उनसे संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
- शिक्षा- विद्यार्थियों का पढ़ाई के अलावा सभी काम में मन लगेगा।
- स्वास्थ्य-आंखों में तकलीफ हो सकती है।
- प्रेम-साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातकों को वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।
- क्या करें-श्रीरामचंद्र जी का पूजन करें।

सिंह
यह सप्ताह आपके लिए चिंता और भय लेकर आएगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। मगर करियर में सफलता प्राप्त होगी एवं आय के मामलों में सुधार होगा। परिवार में यदि कोई विवाद है तो वह इस सप्ताह शांत हो जाएगा।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। सभी कार्य देर से होंगे और अनावश्यक खर्चे भी बढ़ेंगे। गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है। शुक्रवार और शनिवार को भी कोई विशेष सफलता मिल सकती है।
- प्रोफेशन-व्यापार में छोटे निवेश करने का उत्तम समय है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की जॉब में स्थिरता आएगी।
- शिक्षा-अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य-खांसी और सर्दी की समस्या हो सकती है।
- प्रेम-प्रेम में निराशा मिल सकती है। जीवनसाथी से सहारा मिलेगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
- क्या करें-हनुमान जी की पूजा करें।
कन्या
इस सप्ताह आपको अवकाश के दिन भी कार्य करना पड़ेगा। आपके विरोधी भी आप पर हावी रहेंगे।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुध एवं गुरुवार का दिन बुरा हो सकता है। दोनों ही दिन किसी नए कार्य को करने से बचें। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।
- प्रोफेशन- व्यापारियों का काम धीमा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से समस्या हो सकती है।
- शिक्षा-कक्षा में आगे रहने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
- स्वास्थ्य-कमर एवं गर्दन में तकलीफ हो सकती है।
- प्रेम-साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जातकों का जीवन सुखद रहेगा।
- क्या करें-सोमवार को बिल्व पत्र शिव जी को अर्पण करें।

तुला
इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके कार्य में तेजी आएगी, इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार के दिन आपको अधिक कार्य करना होगा। बुधवार और गुरुवार के दिन आपकी आय में वृद्धि होगी।
- प्रोफेशन-नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम करने को मिलेगा। व्यापारियों को भी सफलता मिलेगी।
- शिक्षा- विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और कक्षा में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा।
- स्वास्थ्य- कब्ज की समस्या हो सकती है।
- प्रेम- प्रेम में रिश्ते मजबूत होंगें एवं विश्वास बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों का जीवन सुखद रहेगा।
- क्या करें-महादेव को बिल्वपत्र अर्पण करें।
वृश्चिक
इस सप्ताह आपके लिए समय अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय में वृद्धि होगी और सभी योजनाएं सफल होंगी।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार और गुरुवार को कार्य अधिक करना पड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को धन लाभ बढ़ेगा।
- प्रोफेशन- कारोबारियों को व्यापारिक सफलताएं मिलेंगी। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। आपके कार्य में भी सुधार होगा।
- शिक्षा-अध्ययन में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी।
- स्वास्थ्य-कंधे एवं कमर में मोच आ सकती है।
- प्रेम-प्रेमियो को साथी से सहयोग प्राप्त होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
- क्या करें-गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है। ज्यादा समय तनाव में बीतेगा। काम में भी मन नहीं लगेगा। इस सप्ताह आपके खर्च भी ज्यादा होंगे।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- इस सप्ताह आपको अनावश्यक कार्य करने पड़ सकते है। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक का समय तनावपूर्ण रहेगा। शुक्रवार शाम से कुछ सुधार नजर आएगा और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
- प्रोफेशन-व्यापार में अनजान पर भरोसा नहीं करें। नौकरी में काम बढ़ेगा।
- शिक्षा-भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य-मुंह में छाले हो सकते हैं।
- प्रेम- वैवाहिक जीवन में साथी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमियों के मध्य भी संबंध मधुर नहीं रहेंगे। प्रेक्टिकल होकर ही कोई निर्णय लें।
- क्या करें-गाय को हरा चारा खिलाएं।
मकर
राशि में षष्ठम चंद्रमा होने से समय अनुकूल बना रहेगा। मनचाही सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। बुधवार और गुरुवार को कोई पेरशानी आ सकती है। शुक्रवार और शनिवार का दिन आपके पक्ष में होगा।
- प्रोफेशन-नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा कारोबारियों को अपने काम में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
- शिक्षा-अध्ययन में मन नहीं रहेगा। शिक्षक आप से नाराज हो सकते हैं ।
- स्वास्थ्य-दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव सकारात्मक फल देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा और मनमुटाव खत्म होगा।
- क्या करें-'ऊँ नमों भगवते वासुदेवाय' मंत्र का १०८ बार जाप करें।

कुंभ
राशि में पंचम चंद्र होने से इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी। महिलाओं के लिए यह समय अच्छा है। इस सप्ताह उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा।शुक्रवार और शनिवार के दिन समसया उत्पन्न हो सकती है।
- प्रोफेशन-नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी और कारोबारियों के कार्य में वृद्धि होगी।
- शिक्षा-पढ़ाई में मन लगेगा और मित्रों एवं शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य-बुखार आ सकता है।
- प्रेम-जीवनसाथी के साथ समस्याएं हल होंगी। कुंवारों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
- क्या करें-श्री हनुमानजी को तेल का दीपक जलाएं ।
मीन
सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। आय में वृद्धि होगी। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य प्रणाली में सुधार होगा।
- कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा। बुधवार एवं गुरुवार के दिन थोड़ा संभल कर रहें, हो सकता है कोई अज्ञात मुसीबत आ जाए। शुक्र एवं शनिवार को समय में सुधार होगा।
- प्रोफेशन- व्यापार में नए कार्य की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा।
- शिक्षा-मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य-नसों एवं पेट में तकलीफ हो सकती है।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव में नाकामी मिल सकती है। जीवनसाथी से सामान्य संबंध बने रहेंगे।
- क्या करें-गायत्री मंत्र का दस बार रोज जाप करें।
यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें और इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों