जून का महीना आते ही हम सभी वर्ष का आधा सफर तय कर चुके हैं। हालांकि, इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण की वजह से हालात कुछ खास नहीं रहे। मगर नए महीने के साथ लोगों के मन में नई उमंगें और आशाएं जागती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि यह नया महीना उनके लिए क्या खास लाने वाला है। ऐसे में उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा का राशिफल पढ़ें और जाने अपना भविष्य।
मेष
कार्यक्षेत्र- नौकरीपेशा जातकों के लिए जून का महीना करियर की दृष्टि से अनुकूल है। इस माह आपको खूब परिश्रम करना होगा, जिसका मीठा फल भी आपको इसी माह मिलेगा। कारोबारियों के लिए भी यह माह अनुकूल है। इस माह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो सफलता का सबसे बड़ा कारक साबित होगा।
आर्थिक स्थिति- जून का महीना आर्थिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा साबित होगा। नौकरी में वेतन बढ़ेगा और किसी दूसरे उचित साधन से भी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी अगर कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो उन्हें अच्छा फायदा हो सकता है।
स्वास्थ्य- इस माह मुंह में छालों की तकलीफ और आंखों में भी कोई समस्या हो सकती है।
शिक्षा- विद्यार्थियों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। सफलता मिलेगी मगर उसके लिए परिश्रम करना होगा।
संबंध- प्रेमियों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।
परिवार- पारिवारिक जीवन के लिहाज से जून का महीना मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल बीतने वाला है। हो सकता है परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े हों और परिवार का माहौल तनावपूर्ण बना रहे।
उपाय-हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष
कार्यक्षेत्र- करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत अच्छा होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों का काम थोड़ा कमजोर रह सकता है।
आर्थिक स्थिति- इस माह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको धन लाभ होगा। अगर आप इस माह पैसा निवेश करना चाहते हैं तो बहुत समझदारी के साथ कोई निर्णय लें।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
शिक्षा-यह माह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। जिस परिणाम की प्रतिक्षा आपको लंबे समय से है, वह इस माह आपको मिल जाएगा।
संबंध- प्रेमियों के लिए यह माह कुछ खास नहीं रहेगा। साथी से किसी बात पर गंभीर बहस हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी साथी के साथ नोक-झोक हो सकती है।
परिवार- यह माह पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपके अपने माता-पिता के साथ संबंध सुधरेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें- Astro Expert Tips: जिनके होंठों पर होता है तिल उनका ऐसा होता है व्यक्तित्व
मिथुन
कार्यक्षेत्र- जून का महीना करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। कारोबारी अपने काम का विस्तार करेंगे और उसमें सफलता भी हासिल करेंगे।
आर्थिक स्थिति- इस माह आपको धन लाभ होगा तो खर्चे भी बढ़ेंगे। आप विलासिता की वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह अच्छा वक्त है।
स्वास्थ्य- आपकी राशि में दुर्घटना का भाव नजर आ रहा है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शिक्षा-विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा रहने वाला है। इस माह उनका मन पढ़ाई में लगेगा।
संबंध- प्रेम जीवन के लिहाज से यह माह अच्छा नहीं रहेगा। संबंधों में अलगाव की स्थिति भी आ सकती है। विवाहित जातकों के लिए यह महीना ठीक रहेगा। आपको पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
परिवार- इस माह आपके परिवार का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क
कार्यक्षेत्र- करियर के लिहाज से जून माह मिश्रित फल लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा और कारोबारियों दोनों को ही सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक अधिक संभल कर रहें। वरिष्ठ अधिकारियों से तनातनी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह माह मिश्रित फल लेकर आएगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, मगर खर्चे भी बढ़ेंगे। बजट बना कर चलें।
स्वास्थ्य- सड़क पर चलते वक्त सावधान रहें क्योंकि दुर्घटना के योग दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मौसमी बीमारियां भी आपको हो सकती हैं।
शिक्षा- इस माह आपका पढ़ाई को छोड़ कर बाकी सभी चीजों में मन लगेगा।
संबंध- प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों का भी अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त नहीं बीतने वाला है।
परिवार- पारिवारिक माहौल में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हो सकता है कि आपको अपने भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़े।
उपाय- तिल दान करें।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: देवी लक्ष्मी की कृपा चाहती हैं तो सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा
सिंह
कार्यक्षेत्र- करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में किसी षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। कारोबारियों को भी किसी अनजान के साथ काम शुरू करने से पहले सोच लेना चाहिए। वैसे व्यापारियों को लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।
आर्थिक स्थिति- इस माह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को किसी प्रकार का बोनस या इन्सेंटिव मिल सकता है। कारोबार में भी अच्छे लाभ मिलने के योग हैं।
स्वास्थ्य-आंखों में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। अधिक नींद आने की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
शिक्षा-विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। वांछित परिणाम प्राप्त होंगे।
संबंध- प्रेम संबंध मधुर रहने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
परिवार- पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह माह खास नहीं होगा। घर के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी बनी रहेगी। इससे घर की सुख-शांति भंग होगी।
उपाय-सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या
कार्यक्षेत्र- करियर के लिहाज से यह माह अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। कारोबारियों का काम भी अच्छा चलता रहेगा।
आर्थिक स्थिति- पैसे की कमी महसूस हो सकती है। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। पैसे को निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें।
स्वास्थ्य-कोई बड़ी बीमारी तो नहीं होगी मगर छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान में सावधानी बरतें।
शिक्षा-विद्यार्थियों को परिश्रम करना होगा। सफलता भी मिलेगी मगर आसानी से नहीं।
संबंध- प्रेमी-प्रेमिका के रिश्तों में टकराव हो सकता है। शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
परिवार- परिवार में सुख बना रहेगा। घर के सभी सदस्य एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
उपाय- गणेश भगवान को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं।
तुला
कार्यक्षेत्र- करियर की दृष्टि से तुला राशि के जातकों के लिए यह माह अच्छा होगा। इस माह नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय अच्छा है। आपके काम का विस्तार होगा।
आर्थिक स्थिति- इस माह आप धन की कमी महसूस नहीं करेंगे। वेतन वृद्धि के साथ तरक्की मिलने की संभावना है। कारोबारियों के काम में भी वृद्धि होगी, जिससे आमदनी अच्छी होगी।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
शिक्षा-शिक्षा के लिए यह माह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
संबंध- प्रेम संबंधों में परिपक्वता आएगी। वहीं पति-पत्नी के बीच तालमेल में कमी आ सकती है।
परिवार- पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह महीना बहुत अच्छा नहीं रहेगा। घर पर किसी बात को लेकर सदस्यों के मध्य मतभेद रहेगा।
उपाय- आपको श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए ।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र- करियर के लिहाज से यह महीना खास नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर आपको इस माह प्रमोशन मिलने के योग भी हैं। व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है। विरोधियों के षडयंत्र से बच कर रहें।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से यह माह खास नहीं रहेगा। मेहनत अधिक करनी होगी। धन की कमी महसूस होगी। फिजूल खर्च कम करें।
स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़े रोग भी हो सकते हैं।
शिक्षा-विद्यार्थियों के लिए यह माह अच्छा है। मेहनत करने पर अच्छे फल प्राप्त होंगे।
संबंध- प्रेम संबंधों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। प्रेमी युगलों का समय ठीक से बीतेगा। विवाहित जातकों के बीच झगड़े हो सकते हैं, मगर वह ज्यादा बड़े नहीं होंगे।
परिवार- पारिवारिक जीवन के लिए यह माह शुभ है। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु
कार्यक्षेत्र- करियर के दृष्टिकोण से यह महीना ठीक रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपना काम ठीक से करेंगे। इससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारियों के काम का भी विस्तार होगा।
आर्थिक स्थिति- यह माह आपको आर्थिक दृष्टि से मिश्रित परिणाम देगा। आमदनी में वृद्धि होगी, मगर खर्च भी बढ़ जाएंगे।
स्वास्थ्य- सेहत के दृष्टिकोण से यह माह अनुकूल नहीं है। खानपान का ध्यान रखें।
शिक्षा- विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क में सफलता मिलेगी।
संबंध- प्रेमियों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोक हो सकती है। विवाहित जातकों के लिए भी यह समय अच्छा फल देने वाला प्रतीत हो रहा है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।
परिवार- पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। माता-पिता की किसी बात से नाराजगी हो सकती है। भाई-बहन से रिश्ते ठीक रहेंगे।
उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
मकर
कार्यक्षेत्र- करियर की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। परिश्रम करने पर नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रमोशन का योग है और वेतन भी बढ़ सकता है। व्यापारियों के नए संपर्क बनेंगे, जिससे उन्हें लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति इस माह मजबूत बनी रहेगी। खर्चे आपकी आमदनी के मुकाबले कम होंगे। निवेश से अच्छे फल प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए मिला-जुला रहने की संभावना है। बदहजमी और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा- विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
संबंध- प्रेम संबंधों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
परिवार- पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह महीना ठीकठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- श्री गणेश जी की पूजा करें।
कुंभ
कार्यक्षेत्र- करियर में सावधानी से आगे बढ़ें। नौकरीपेशा जातक नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। कारोबारियों को भी अपने काम में दिक्कतें आएंगी।
आर्थिक स्थिति- इस महीने आपको आर्थिक मामलों को लेकर तनाव रहेगा। वेतन के अलावा आपको कमाई के कुछ नए रास्ते भी नजर आएंगे। इससे आमदनी में और वृद्धि होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- इस माह आपको चोट लगने की आशंका है। मौसम से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
शिक्षा- शिक्षा के लिहाज से यह महीना ठीक नहीं रहने वाला है। इसलिए परिश्रम करें।
संबंध- प्रेम जीवन के लिहाज से जून का महीना ठीक रहेगा। हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है लेकिन प्रेम बना रहेगा।
परिवार- पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह माह खास नहीं रहेगा। घर में छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े होंगे।
उपाय- भगवान भैरव की पूजा करें।
मीन
कार्यक्षेत्र- जून का महीना करियर की दृष्टि से अच्छे फल लेकर आया है। नौकरी में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यापारियों को भी प्रयास करने पर अच्छे फल प्राप्त होंगे।
आर्थिक स्थिति- यह महीना आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। हालांकि, खर्चों में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है, मगर आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी।
स्वास्थ्य- कंधों के दर्द से आप परेशान रहेंगे। नियमित योगा करें, इससे आपको आराम मिलेगा।
शिक्षा-यह माह विद्यार्थियों को लिए अच्छे फल लेकर आएगा। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।
संबंध- प्रेमियों के बीच विवाद हो सकता है। रिश्ते में ईमानदार न होने पर समस्या आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।
परिवार- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों