
Taurus Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा 19 जनवरी को मकर राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। राशि स्वामी शुक्र, बुध और मंगल के साथ नवम व में चल रहे हैं। सूर्य आपके भाग्य भाव में मजबूत स्थिति में हैं। शनि मीन राशि में और राहु कुम्भ राशि में दशम भाव में विराजमान हैं। वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह करियर में बड़े मौके और बड़ी जिम्मेदारियां दोनों लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत भाग्य के साथ से होगी, लेकिन मध्य में कार्यक्षेत्र में राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं वृष राशि की महिलाओं का साप्ताहिक राशिफल….
वृष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में प्राइवेसी और इमोशनल उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस सप्ताह आपने इमोशन्स पार्टनर से छुपा सकती हैं या कोई पुरानी दबी हुई बात बाहर निकल कर आ सकती है। 19 जनवरी को मकर का चंद्रमा आपको धार्मिक यात्रा या पार्टनर के साथ किसी आध्यात्मिक चर्चा करा सकता है । 20 से 22 जनवरी के बीच काम के दबाव के कारण आप लव लाइफ को समय नहीं दे पाएंगी, जिससे पार्टनर नाराज हो सकता है। जो महिलाएं अविवाहित हैं, उन्हें वर्कप्लेस पर किसी के प्रति अट्रैक्शन हो सकता है, लेकिन राहु के प्रभाव के कारण जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं, यह केवल एक भ्रम हो सकता है।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का इत्र अर्पित करें।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह वृषभ राशि की महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 19 जनवरी को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, पेंडिंग काम पूरे होंगे। लेकिन 20 से 22 जनवरी के बीच जब चंद्रमा और राहु दशम भाव कुम्भ राशि में एक साथ होंगे, तो ऑफिस में अचानक वर्कलोड के कारन कलीग के साथ वाद विवाद का माहौल बन सकता है। इस सप्ताह आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन साथ ही कोई कलीग आपकी इमेज बिगाड़ने की कोशिश भी कर सकता है। मैनेजमेंट या टेक्नोलॉजी से जुड़ी महिलाओं के लिए यह समय उन्नति का है। 24 जनवरी के बाद मीन राशि का चंद्रमा आपको आपके काम का अच्छा परिणाम और सामाजिक सम्मान दिलाएगा।
उपाय: मंगलवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह वृष राशि की महिलाओं को मिश्रित परिणाम देगा। गुरु आपके धन भाव में बैठकर आपकी सेविंग्स बढ़ाएगा । सप्ताह की शुरुआत में यात्रा या किसी धार्मिक कार्य पर खर्च हो सकता है। 20 से 22 जनवरी के बीच किसी काम या बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने से बचें, क्योंकि राहु गलत निर्णय करवा सकता है। यदि आप लोन लेने की सोच रही हैं, तो यह सप्ताह कागजी कार्रवाई के लिए अच्छा है। सप्ताह के अंत में रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, लेकिन दोस्तों पर अत्यधिक खर्च करने से बचें।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वृषभ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपनी कमर और पेट का विशेष ध्यान रखना होगा। ग्रहो के प्रभाव से आपको हार्मोनल इम्बैलेंस या यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं दे सकता है। 20 से 22 जनवरी के बीच मानसिक तनाव और वर्कलोड के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 24 जनवरी के बाद पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें।
उपाय: शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं ।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।