
Libra Weekly Horoscope इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल सप्ताह के अधिकांश समय धनु राशि में स्थित रहेंगे और 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह आप हर किसी को खुश रखने की कोशिश में अपने आप से दूर होते जाओगे। इस सप्ताह अपनों की सहमति से जीवन से जुड़े अहम् निर्णय लेना चाहिए , इस सप्ताह आपको अचानक कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि तुला राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में कमिटमेंट मांगता है। इस सप्ताह चंद्रमा का आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है जिसके प्रभाव से आकर्षण, और रोमांस के अवसर देगा, लेकिन 14 जनवरी के बाद वृश्चिक में प्रवेश से आप अपने आप को इमोशनली परेशानी महसूस कर सकते है। इस सप्ताह के मध्य में अविवाहित महिलाओं को किसी आकर्षक व्यक्ति से संपर्क होगा, लेकिन सामने वाला आपसे ज्यादा कंट्रोल चाहता है इसे चीज को आप बिलकुल भी नजरंदाज न करें। सप्ताह के प्रारम्भ में चंद्र के प्रभाव से विवाहित महिलाएं अगर बहस करने को टालती रही, तो बात अच्छी है नहीं तो बात उलझेगी।
उपाय: शुक्रवार को कमल का इत्र देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत
करियर के विचार से तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह करियर के लिहाज से यह सप्ताह किसी बड़े निर्णय को लेकर आ रहा है। धनु राशि में चतुर्ग्रही योग होने से मीटिंग, बातचीत, इंटरव्यू और डील्स का सिलसिला तेज से बढ़ेगा। जो महिलाएं फैशन, डिजाइन, मीडिया, कनून, काउंसलिंग या पब्लिक रिलेशन से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय काफी सरे नए अवसरों से भरा है। लेकिन बिना जानकारी के कोई भी कॉन्ट्रैक्ट न करे। 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर में प्रवेश करेगा जिससे आपको जिम्मेदारियों भी मिल सकती है साथ में डेडलाइन के प्रति सख्त रहना होगा
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र दान करें।
आर्थिक राशिफल की बात करें तो इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी,सप्ताह के प्रारम्भ से ही किसी घरेलु कारणों से खर्चा बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में ब्यूटी पप्रोडक्ट , सजावट या किसी को खुश करने के लिए पैसा खर्च करने से आपको बचना चाहिए ,चंद्रमा का वृश्चिक और धनु में गोचर टैक्स, इंसोरेंस या पुराने पेमेंट को लेकर चिंता दे सकता है। इस सप्ताह उधार देना आपके लिए दुःख का कारन बन सकता है बड़ा इन्वेस्टमेंट नुकसानदायक रहेगा।
उपाय: गुरुवार को पीली मिठाई का दान करें।

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का मानसिक संतुलन पर निर्भर करेगा। किसी बड़े निर्णय टालने और मानसिक तनाव का असर रहेंगे जिससे की सप्ताह की शुरुआत में आपको सिरदर्द, नींद की कमी और हार्मोनल इम्बैलेंस देखने को मिल सकता है। चंद्रमा का वृश्चिक में गोचर सप्ताह के अंत में तुला राशि की महिलाओं में लोअर बैक या यूरिन से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है समय पर आराम करना जरुरी है।
उपाय: शनिवार को तिल के तेल से दीपक जलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।