Weekly Horoscope: इस सप्ताह किन राशियों के लिए बनेंगे नौकरी के योग, पंडित जी से जानें राशिफल

अगर आप आने वाले हफ्ते के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां विस्तार से अपना साप्ताहिक राशिफल जानें। 

weekly horoiscopel september second week by pandit ji

अपने भविष्य के बारे में जानकारी भला कौन नहीं लेना चाहता है। हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में यह जानना चाहता है कि उनकी सेहत कैसी रहेगी ? आने वाले समय में नौकरी कैसी चलेगी? सप्ताह की शुरुआत में कोई आर्थिक समस्याएं तो नहीं आएंगी?

ऐसे कई सवाल हम सभी के मन में आते हैं और इसका जवाब हमें ज्योतिष से ही मिल पाता है। ज्योतिष शास्त्र हमें भविष्य की जानकारी देने में मदद करता है जिससे हम अपने आगे के समय की योजनाएं तय कर सकते हैं।

अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानकारी लेना चाहते हैं कि 5 से 11 सितंबर तक का समय आपके लिए कैसा होगा तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानें।

मेष राशि

september second week horoscope of aries and taurus zodiac

मेष राशि वालों की आय में सुधार होगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। आपको संतान से सुख की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपके धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कुछ ऐसे कार्यों में सफलता मिलेगी जो बहुत दिनों से रुके हुए थे। साथी से विवाद हो सकता है लेकिन एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय -गणेशजी को रवे के लड्डू का भोग लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Monthly Horoscope: सितंबर के महीने में किन 8 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार एवं मंगलवार का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आपका सहयोग करने वाले पीछे हट सकते हैं। बुध एवं गुरुवार को संतान से संबंधित समाचार मिलने के योग हैं। आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आय भी अच्छी बनी रहेगी। विरोधी से आपके संबंध सुधरेंगे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय में भी सुधार होगा।

उपाय -गणेशजी को दूध एवं बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

september second week horoscope of gemini and cancer zodiac

मिथुन राशि वालों को इस महीने यात्रा में परेशानी हो सकती है। सोम एवं मंगलवार को भय समाप्त होगा एवं सकारात्मकता रहेगी। कार्य के प्रति सजगता रहेगी एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आपको इस हफ्ते काम का क्रेडि़ट प्राप्त नही होगा एवं हर काम के लिए ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। शुक्र एवं शनिवार(शनिवार के दिन आजमाएं ये टोटके) को समय आपके पक्ष में रहेगा और आय में सुधार होगा। इस हफ्ते आपकी अनावश्यक चिंताएं समाप्त होंगी।

उपाय -गणेशजी को लाल वस्त्र एवं दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि

पंचम चंद्रमा आपके भाग्य में वृद्धि करेगा और आय में सुधार होगा। सोम एवं मंगलवार के दिन आपको परेशान करने वाले लोग आपसे दूरी बना लेंगे। बुध एवं गुरुवार आपके लिए सबसे अच्छे दिन रहेंगे। इस सप्ताह आपको संतान से सुख प्राप्त होगा। आपकी आय में सुधार होगा और प्रसन्नता बनी रहेगी। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

उपाय-गणेशजीको मोदक का प्रसाद अर्पित करें।

सिंह राशि

september second week horoscope of leo and vergo zodiac

इस सप्ताह आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद न हों। सोमवार और मंगलवार के (मंगलवार के टोटके) लिए समय अनुकूल हो जाएगा। इस हफ्ते भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा एवं आय अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बुध एवं गुरुवार के दिन भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को आपके लिए सबसे अच्छा समय रहेगा। आपकी आय बेहतर होगी एवं सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे।

उपाय -गणेशजी को शहद एवं नारियल अर्पित करें।

इसे जरूर पढ़ें: Monthly Tarot Readings: सितंबर के महीने में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए सोम एवं मंगलवार को आय में कमी आ सकती है। आपको इस हफ्ते अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। गुरुवार को वाहन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। शुक्र एवं शनिवार को समय आपके पक्ष में रहेगा। आपको उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं परिवार का साथ बना रहेगा।

उपाय -गणेशजी को श्वेत पुष्प एवं मावे का प्रसाद चढ़ाएं।

तुला राशि

libra and scorpio zodiac weekly horoscope of aeptember second week

इस सप्ताह काम की अधिकता बनी रहेगी एवं आत्मविश्वास से कमी हो सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को भाइयों से सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपके विरोधी शांत रहेंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। बुध एवं गुरुवार के दिन आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी आय में कमी हो सकती है।

उपाय -गणेशजी को दूर्वा एवं शहद अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

इस हफ्ते आपको हर तरफ से सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्थायी संपत्ति मामलों में चली आ रही उलझनें उलझन समाप्त होंगी। गुरुवार तक किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावना नहीं है। शुक्र एवं शनिवार को चिंतायुक्त समय रह सकता है। इस समय में आपको सावधानी रखनी होगी। कार्य में विलंब रहेगा एवं आसपास के लोगों से विवाद हो सकता है।

उपाय -गणेशजी को मीठा पान अर्पित करें।

धनु राशि

saggitarius and capricorn zodiac weekly horoscope september second week

आपको इस सप्ताह भाइयों से विवाद हो सकता है। आपको इस सप्ताह धन की कमी रहेगी। सोमवार से समय आपके पक्ष में रहेगा। आपके काम समय पर होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुध एवं गुरुवार के दिन परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह संपत्ति संबंधी मामलों को सुलझाने में सफल होंगे। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

उपाय - गणेशजी को लाल पुष्प एवं मिष्ठान्न अर्पित करें।


मकर राशि

सोमवार से आपके व्यय की अधिकता बढ़ेगी और कार्यों में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपको ऋण एवं आय संबंधी समस्याएं भी आ सकती है। बुध एवं गुरुवार को समय आपके लिए अनुकूल हो जाएगा। शुक्र एवं शनिवार से आपके लिए अनुकूल स्थितियां हो जाएंगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। आवश्यक कार्य समय पर हो जाएंगे।

उपाय -गणेशजी को घी का दीपक लगाएं।

कुंभ राशि

aquarius and piscean zodiac weekly horoscope of september second week

सोम एवं मंगलवार को आय में वृद्धि होने के साथ अन्य स्रोत से भी आय की प्राप्ति हो सकती है। कुंभ राशि के लोगमंगलवार को उलझे हुए मामलों को सुलझाने में भी सफल होंगे। बुध एवं गुरुवार को काम संभलकर करें एवं किसी का भरोसा न करें। अपने कार्यस्थल पर सचेत रहें। आपको आय की कमी भी हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार के दिन कुछ आराम महसूस करेंगे। परिवार से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा।

उपाय -गणेशजी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि

इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य अनुकूल बना रहेगा और माता से सहयोग मिलेगा। आपको अपने मन के अनुसार काम करने को मिलेंगे एवं यात्रा भी शुभ होगी। बुध एवं गुरुवार को आय अच्छी रहेगी एवं सहयोग की अपेक्षा पूर्ण होगी। कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा। शुक्रवार से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपकी आय में कमी हो सकती है एवं अनावश्यक परेशानियां हो सकती हैं। शनिवार को विवादों से दूर रहें और वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

उपाय -गणेशजी को गुड़ और धनिया का भोग लगाएं।

ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ अच्छे तो कुछ बुरे संकेत दे रहा है लेकिन आप समस्याओं से विचलित होने की बजाय अपने भविष्य की योजनाएं बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com and pixabay.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP