herzindagi
tips for washing white clothes in hindi

सफेद कपड़ों को धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे खराब

सफेद कपड़े आसानी से गंदे हो जाते हैं। इसलिए हर बार पहनने के बाद इन्हें धोना चाहिए, ताकि कपड़े पर लगी गंदगी और दाग आसानी से साफ हो जाए। 
Editorial
Updated:- 2023-08-17, 10:36 IST

सफेद कपड़े देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। यह रंग आंखों को भी सुकून देता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने वॉर्डरोब में सफेद रंग के कपड़ों का कलेक्शन रखते हैं। सफेद कपड़ों के साथ परेशानी यह होती है कि यह आसानी से गंदे हो जाते हैं। साथ ही, इन पर दाग भी लग जाता है, जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। केवल इतना ही नहीं, सफेद कपड़ों को धोना भी आसान नहीं होता है। सफेद कपड़ों को धोते वक्त छोटी-सी भी लापरवाही के कारण ये खराब हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सफेद कपड़ों को धोते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों के साथ क्यों नहीं धोना चाहिए?

white clothes washing tips

सफेद कपड़ों को अन्य रंगीन कपड़ों के साथ नहीं धोना चाहिए। कई कपड़े रंग छोड़ते हैं, जिसके कारण सफेद कपड़ों पर दाग लग सकता है। इसलिए सबसे पहले सफेद कपड़ों को अलग कर लें। अब इन्हें मशीन में धोएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि मशीन में किसी तरह का कोई दाग या जंग न लगा हो। वरना, कपड़े पर भी दाग लग सकता है। इसलिए मशीन में कपड़े धोने से पहले एक बार पानी से या किसी कपड़े से मशीन को साफ कर लें। 

कपड़ों को एक्सट्रा रिंस क्यों करना चाहिए?

why you should do extra rinse

अगर आपकी वॉशिंग मशीन में एक्सट्रा रिंस साइकिल फीचर है, तो इसका इस्तेमाल करें। यह डिटर्जेंट के झाग, फैब्रिक सॉफ्टनर और दाग के निशान को हटाने में मदद करता है। अगर आपकी मशीन में यह फीचर नहीं है, तो परेशान न हों। 

सफेद कपड़ों को कम से कम 2-3 बार पानी से धोएं। अक्सर कपड़ों में डिटर्जेंट का झाग रह जाता है, जिसके कारण कपड़े की चमक कम हो जाती है। इसलिए मशीन में कपड़े को धोने के बाद हाथों से पानी से धोना सुनिश्चित करें। 

इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज से चमकेंगे आपके पीले हो चुके सफेद कपड़े

सफेद कपड़े पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

सफेद कपड़े पर दाग लग गया है, तो उसे तुरंत साफ करें। कम से कम दाग को ठंडे पानी से धो लें। अगर आप दाग को साफ नहीं करेंगी, तो इसके कारण यह जिद्दी हो जाएंगे। साथ ही, ब्लीच से दाग न हटाएं। यह फैब्रिक को कमजोर करते हैं, जिससे कपड़ा फट भी सकता है। दाग को साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले क्लीनर के बजाय घरेलू नुस्खे आजमाएं। इनमें बेकिंग सोडा और सिरका का उपयोग शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: जानें कपड़ों पर लगे पसीने के दाग को हटाने का तरीका

फैब्रिक व्हाइटनर क्या होता है?

क्या आप अपने सफेद कपड़ों की चमक को बरकरार रखने के लिए फैब्रिक व्हाइटनर का इस्तेमाल करती हैं? अगर हां, तो ऐसा करना बंद कर दें। फैब्रिक व्हाइटनर नीले रंग के भी होते हैं। ऐसे में महिलाएं सफेद कपड़े को और सफेद बनाने के लिए फैब्रिक व्हाइटनर का इस्तेमाल करती हैं। इसके कारण कपड़े पर नीला रंग हावी हो जाता है। सफेद कपड़ों को धोने के लिए फैब्रिक व्हाइटनर की 2-3 बूंदें ही काफी है। 

सफेद कपड़ों को धोते वक्त इन बातों का ध्यान रखें

tips for white clothes washing

  • कपड़ों को उल्टा करके धोना चाहिए। ऐसा करने से सफेद कपड़े की चमक बरकरार रहेगी। 
  • सफेद कपड़े को धोने के लिए डिटर्जेंट का भी खास ध्यान रखें। अच्छे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही, ज्यादा डिटर्जेंट के उपयोग से भी बचें।
  • कपड़े को गर्म पानी में न धोएं। इससे धागे कमजोर हो जाएंगे, जिससे कपड़ा फट सकता है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।