herzindagi
hotel sectrets

होटल में मौजूद इन चीजों को छूने के बाद जरूर धोने चाहिए हाथ, होती है सबसे ज्यादा गंदी

Hotel Secrets: हम सभी अक्सर होटल में जाते हैं। मगर होटल के बारे में कुछ बातें हमारे लिए बिल्कुल अनसुनी हैं। आइए जानते हैं होटल में ऐसी कौनसी चीजें हैं, जिन्हें आपको हाथ नहीं लगाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-08-29, 13:54 IST

Hotel Secrets: होटल में खाना खाने और ठहरने का मजा अलग है। होटल में बहुत सारी ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो आमतौर पर हमारे घरों में नहीं होती है। यही कारण है कि होटल में रूकने पर एक अलग एक्सपिरियंस मिलता है। आपने होटल की खासियत के बारे में तो जान लिया, मगर क्या आपको पता है कि होटल में मौजूद कुछ चीजों को छूना नहीं चाहिए। आइए जानते हैं क्यों।

क्या होटल का मेन्यू गंदा होता है?

Why is it important to clean menus

आपने अलग-अलग होटल में कईं तरह के मेन्यू देखें होंगे। कई बार होटल का मेन्यू साफ दिखता है, तो कभी गंदा। पर असलियत यह है कि होटल का मेन्यू जैसा भी दिखे, उसपर ढेर सारे जम्स लगे होते हैं। दरअसल होटल में पूरे दिन ढेर सारे लोग आते हैं और उसे टच करते हैं। ऐसे में होटल में मेन्यू को छूने के बाद हाथ सेनेटाइज जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः होटल के कमरे में हमेशा क्यों बिछी होती है सफेद बेडशीट, जानें वहां के बेड्स से जुड़े सीक्रेट्स

क्या होटल का फोन इस्तेमाल करना चाहिए?

why we should not use hotel phone

होटल के कमरे की सफाई होते हुए अगर आप नोटिस करेंगे, तो बहुत कम बार ही रूम में रखे फोन को साफ किया जाता है। यही कारण है कि होटल के फोन को छूने से बचना चाहिए। अगर आप छू भी रहे हैं तो उसके बाद हाथों को पानी से धो लें।

होटल के दरवाजे का सीक्रेट

hotel door secrets

होटल में एंट्री करते वक्त दरवाजे पर लगा हैंडल छूने से भी बचें। दरअसल होटल में रोजाना ढेर सारे लोग जाते हैं, जिसकी वजह से दिखता तो साफ है पर होता नहीं है। इसके अलावा होटल के रूम के दरवाजे को छूने के बाद भी हाथ जरूर धोएं।

होटल के रिमोट को क्यों नहीं छूना चाहिए

इसके अलावा होटल में रिमोट जैसी चीजों को छूने से भी बचना चाहिए। होटल के रूम में मौजूद टीवी पर ढेर सारे किटाणु लगे होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Upskill: होटल में खाना खाते वक्त कभी ना करें ये 5 काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।