वर्ष 2021 में इन सेलिब्रिटीज के घर गूंजी बच्चे की किलकारियां

वर्ष 2021 में माता-पिता बने इन सेलिब्रिटीज के बच्चों की झलक देखें और उनके नाम जानें। 

kareena  kapoor  second  son  jeh

ऐसा कहा जाता है कि संतान का सुख जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है। इस खुशी को हर कोई पाना चाहता है। देखा जाए तो वर्ष 2021 का सफर लोगों के लिए बहुत आसान नहीं था। जहां कोविड-19 ने एक तरफ अपने पैर पसार रखे थे, तो वहीं दूसरी तरफ देश भर में फुल लॉकडाउन की वजह से लाइफ को सही ढर्रे पर लाना हर किसी के लिए मुसीबत का सबब बन चुका था। लेकिन सारी कठिनाइयों के बीच कुछ परिवारों में खुशियों की झलक देखने को भी मिली।

बच्चे के रूप में घर में आई खुशियों को जहां आम लोगों ने धूमधाम से मनाया, वहीं कुछ सेलिब्रिटीज को भी माता-पिता बनने का सुख मिला। चलिए आज हम इस आर्टिकल के द्वारा आपको ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज के न्‍यू बॉर्न बेबीज की झलक दिखाते हैं।

mohit malik baby

मोहित मलिक और अदिति मलिक

टीवी एक्टर मोहित मलिक और अदिति मलिक के घर 29 अप्रैल 2021 को बेटे के रूप में खुशियों का आगमन हुआ। यह दोनों का पहला बच्चा है, कपल ने बच्चे का नाम इकबीर मलिक रखा है।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

टीवी इंडस्ट्री की जानमानी एक्ट्रेस किश्‍वर मर्चेंट भी इस वर्ष मां बन गईं। उन्होंने 27 अगस्त 2021 को एक बेटे को जन्‍म दिया। किश्वर और सुयश ने बेटे का नाम 'निर्वैर' रखा है। निर्वैर का अर्थ है 'जिसका कोई दुश्मन न हो'।

श्रेया घोषाल और शिलादित्य

प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल भी 22 मई 2021 को मम्‍मी बन गईं। श्रेया ने एक बेटे को जन्‍म दिया है और उसका नाम देवयान रखा है, जिसका अर्थ होता है देवताओं का रथ।

इसे जरूर पढ़ें: टीवी एक्‍टर शाहीर शेख के घर आई नन्ही परी, पत्नी रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म

baby vamika

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम है।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर इस वर्ष दूसरी बार मम्मी बनीं, वहीं सैफ अली खान चौथी बार पिता बनें। कैफ के अब 3 बेटे और 1 बेटी है। करीना और सैफ के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान पटौदी है। जहांगीर मुगल बादशाह अकबर के बेटे मोहम्मद सलीम का नाम था। प्‍यार से करीना और सैफ अपने छोटे बेटे को 'जेह' पुकारते हैं।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी 9 फरवरी को एक बेटे को जन्‍म दिया। अनीता और रोहित की यह पहली संतान है। बेटे का नाम अनीता ने आरव रखा है। अपने बेटे के साथ अनीता हमेशा ही इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करती रहती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अनीता हसनंदानी ने बताया मां बनने का अनुभव है सबसे खूबसूरत

celeb kids

दीया मिर्जा और वैभव रेखी

दीया मिर्जा भी इस वर्ष मां बनीं, उन्‍होंने एक बेटे को जन्‍म दिया। दीया ने एक प्रीमैच्योर बेबी को जन्‍म दिया था, इसलिए बेटे के जन्म के 1 महीने बाद उन्होंने सबको इस बात की जानकारी दी। दीया ने बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी रखा है, जिसका मतलब होता है परफेक्‍ट।

भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और उनकी वाइफ नुपुर नागर को भी 25 नवंबर 2021 को एक बेटी के माता-पिता बन गए है। अभी दोनों की बेटी का नाम सामने नहीं आया है।

नीति मोहन और निहार पांड्या

इसी वर्ष जून में प्‍लेबैक सिंगर नीति मोहन ने भी एक बेटे को जन्‍म दिया। आपको बता दें कि नीति और निहार की यह पहली संतान है। दोनों ने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है। इस नाम का अर्थ होता है बहादुर आदमी।

nakul meheta baby

नकुल मेहता और जानकी

टीवी एक्टर नकुल मेहता और गुजराती सिंगर जानकी के घर भी 3 फरवरी 2021 को बेटे सूफी के रूप में खुशियां आईं। सूफी के साथ जानकी अकसर ही इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें पोस्‍ट करती रहती हैं, जिसमें वह उसे नए-नए गाने सुनाती नजर आती हैं।

शाहीर शेख और रुचिका कपूर

टीवी एक्टर शाहीर शेख ने नवंबर 2020 में रुचिका से शादी की थी और 11 सितंबर 2021 को दोनों एक बेटी के पेरेंट्स भी बन गए हैं। दोनों ने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है।

हरभजन सिंह और गीता बसरा

एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह 10 जुलाई 2021 को एक बार फिर से पेरेंट्स बनें। इस बार उनके घर में बेटे का जन्म हुआ। गीता और हरभजन ने बेटे का नाम जोवन वीर सिंह रखा है। आपको बता दें कि दोनों के पहले से ही एक बेटी थी।

rajeev sen baby

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर भी 3 अक्टूबर को एक नए मेहमान की किलकारियां गूंजी। इस बार नेहा ने बेटे को जन्‍म दिया। आपको बता दें कि नेहा और अंगद की पहले ही एक 2 वर्ष की बेटी मेहर है।

अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा

27 अगस्त 2021 को एक्टर अपारशक्ति खुराना भी पिता बनें। उनकी वाइफ आकृति आहूजा ने एक बेटी को जन्‍म दिया। दोनों की यह पहली संतान है। दोनों ने बेटी का नाम आरजोई ए खुराना रखा है, इसका अर्थ होता है इच्छा या प्रार्थना।

एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी

11 नवंबर को एवलिन शर्मा ने एक बेटी को जन्‍म दिया। बेटी का नाम एवलिन और तुशान ने आवा रखा है। बेटी के नाम से एवलिन ने एक इंस्टाग्राम पेज भी बनाया है।

चारू असोपा और राजीव सेन

1 नवंबर को चारू असोपा और राजीव सेन के घर में बेटी की किलकारियां गूंजी। दोनों ने बेटी का नाम जियाना सेन रखा है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP