टीवी एक्‍टर शाहीर शेख के घर आई नन्ही परी, पत्नी रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म

टीवी के मशहूर एक्टर शाहीर शेख और उनकी पत्नी हाल ही में पहले बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। रुचिका ने बेटी को जन्म दिया है। आइए जानें पूरी खबर। 

shaheer sheikh baby

टीवी के मशहूर एक्टर शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर के घर बेटी ने जन्म लिया है। ये खबर उनके फैंस के लिए खुश कर देने वाली खबर है और फैंस के मन में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। हालांकि इस खबर का खुलासा अभी तक खुद शाहीर शेख या उनकी पत्नी ने नहीं किया है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार रुचिका ने शुक्रवार देर बेटी को जन्म दिया है और घर में आई नन्ही परी के स्वागत के लिए शाहीर शेख तैयारियों में जुट गए हैं। बहुत जल्द शहीर ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। जानें पूरी खबर -

एक्टर शाहीर शेख बने बेटी के पिता

shaheer ruchika baby girl

पवित्र रिश्ता के एक्टर शाहीर शेख की खुशी का ठिकाना नहीं है, वह पहली बार पिता बने हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने 10 सितंबर, शुक्रवार की रात को बेटी को जन्म दिया है। जहां शाहीर शेख मशहूर टीवी एक्टर हैं वहीं उनकी पत्नी रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।

पिछले महीने हुई थी रुचिका की गोद भराई

ruchika baby shower

आपको बता दें कि पिछले महीने यानी कि अगस्त के महीने में शाहीर शेख ने अपनी पत्नी के लिए गोद भराई यानी बेबी शॉवर का फंक्शन रखा था जिसमें इस कपल के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे इन करीबी दोस्तों में से अभिनेता क्रिस्टल डिसूजा और रिधि डोगरा भी शामिल थे। दंपति ने सजावट की थीम को नीला और गुलाबी दोनों रखा था और दोनों लड़के या लड़की की उम्मीद कर रहे थे। कपल की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हुई थीं और लोगों ने उसको खूब पसंद भी किया था।

कब हुई थी शाहीर शेख और रुचिका की शादी

shaheer ruchika wedding

शाहीर शेख और रुचिका की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी और दोनों ने अपनी शादी की खबर और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। उनके फैंस को ये तस्वीरें बेहद पसंद आयी थीं।

मानव' की भूमिका में नजर आएंगे शहीर शेख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर शेख, अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं। सीरियल के पहले सीजन में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसमें अंकिता लोखंडे उनके अपोजिट थीं। एकता आर कपूर द्वारा निर्मित आगामी आठ भाग वाली वेब सीरीज में शहीर शेख 'मानव' की भूमिका निभाते नजर आएंगे और अंकिता लोखंडे पहले सीजन की तरह 'अर्चना' के रोल में नजर आएंगी। शो के अभी से ही सुपरहिट होने की उम्मीद लगायी जा रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें:40 की उम्र में टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट बनी मां, बेटे को दिया जन्म

एक्टर शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर के माता पिता बनने से जहां एक ओर कपल बेहद खुश नज़र आ रहा है वहीं उनके घर में बेटी का जन्म फैंस के लिए भी एक अच्छी खुशखबरी है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: instagram.com @ ruchikaakapoor

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP