टीवी सेलेब्स किश्वर मर्चेंट और सुयश रॉय के घर खुशियों ने दस्तक दी है। हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ’27 अगस्त 2021 को बेबी राय का स्वागत किया। यह बेटा है। बच्चे के आने से किश्वर मर्चेंट और सुयश माता-पिता बनने के बाद काफी खुश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं कई टीवी सेलेब्स भी किश्वर और सुयश को लगातार बधाईयां दे रहे हैं। सामने आई तस्वीर में किश्वर अपने बच्चे को थामे हुईं हैं, जबकि सुयश उसे किस कर रहे हैं। हालांकि, न्यूली बॉर्न बेबी का चेहरा पूरी तरह से शो नहीं हो रहा है। मगर तीनों की साथ में यह तस्वीर बेहद क्यूट है।
आपको बता दें कि सुयश राय ने साल 2016 में किश्वर मर्चेंट से शादी की थी। इससे पहले दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। सुयश ने साल 2010 में किश्वर मर्चेंट को डेट करना शुरू किया था। जिसके 6 साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। असल जिंदगी में किश्वर सुयश से 8 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों के बीच स्ट्रांग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। वहीं सुयश और किश्वर काफी समय से अपने बेबी के आने का इंतजार कर रहे थे। फाइलनी उनका और उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
40 की उम्र में किश्वर मर्चेंट ने दिया बच्चे को जन्म
टीवी के इस क्यूट कपल ने अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए बताया था कि यह प्रेग्नेंसी अनप्लांड थी। सुयश के अनुसार, यह खबर उन्हें झटके की तरह लगी थी। जब पहली बार उन्हें किश्वर की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो वह काफी वक्त मौन थे। वहीं 40 की उम्र में मां बनने को लेकर किश्वर ने इसे भगवान का उपहार समझा था। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में किश्वर मर्चेंट ने बताया कि समय काफी खराब चल रहा है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी प्रेग्नेंसी ऐसी होगी। वहीं किश्वर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी डाइट और प्रेग्नेंसी के फेज में होने वाले बदलावों को लेकर वह खुलकर बात करती थी। प्रेग्नेंसी के अलावा वह बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट को लेकर भी ट्वीट करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें:Bigg Boss OTT: 'बॉस लेडी' दिव्या अग्रवाल के बारे में जानें रोचक बातें
40 दिन तक सोशल मीडिया से बच्चे को रखेंगे दूर
स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में सुयश ने कहा था कि वह अपने बच्चे को कम से कम 40 दिन तक सोशल मीडिया से दूर रखेंगे। उन्होंने कहा- जो लोग अपने बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं, यह उनकी मर्जी है। उनके बच्चे हैं, पैरेंट्स को पूरा हक है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं, लेकिन हमारी बात करें तो किश्वर को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद है। यह उनकी दुनिया है। अगर मां होने के नाते वह बेबी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो यह उनकी मर्जी है। मैं उन्हें रोकूंगा नहीं क्योंकि यह उनका अपना हक है। हालांकि, हमने फैसला किया है कि 40 से 50 दिन तक वह पुराने रीति-रिवाजों को फॉलो करेंगे और बेबी का चेहरा नहीं दिखाएंगे। इसके बाद अगर हमें लगता है कि बच्चे की तस्वीर शेयर करनी है या नहीं। तब यह डिसाइड किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें:मल्टी-मिलिनेयर फैमिली से ताल्लुक रखती हैं बॉबी देओल की पत्नी तान्या, खूबसूरती में देती हैं टॉप हीरोइन्स को भी मात
किश्वर मर्चेंट ने करवाया था मैटरनिटी फोटोशूट
किश्वर मर्चेंट का मैटरनिटी फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था। व्हाइट स्विम सूट में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। किश्वर मर्चेंट की अलग-अलग पोज में कई तस्वीरें सामने आईं थीं, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल भी हुईं थीं। बता दें कि छोटे पर्दे पर किश्वर मर्चेंट ने नेगिटिव किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने शक्तिमान, बाबुल की दुआएं लेती जा, देस में निकला होगा चांद, कुटुम्ब, कसौटी जिंदगी की, धड़कन, पिया का घर, खिचड़ी, और कसम से जैसे कई हिट टीवी शोज में काम किया है। आखिरी बार एक्ट्रेस टीवी शो कहां हम कहां तुम में नजर आईं थीं।
Recommended Video
मां बनने के बाद किश्वर मर्चेंट को हरजिंदगी की टीम की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपको यह स्टोरी पसंद आई होगी। इसी तरह और भी कलाकारों के बारे में जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों