herzindagi
facts about bobby deol wife tanya

जानिए बॉबी देओल की पत्नी तान्या से जुड़ी कुछ इंटरस्टिंग बातें

हाल ही में बॉबी देओल अपनी वाइफ तान्या के साथ करण देओल की शादी में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर लोग इस कपल की तारीफ कर रहे हैं। चलिए आपको बॉबी देओल की पत्नी तान्या के बारे में खास बातें बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-21, 16:57 IST

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल और उनकी वाइफ तान्या हाल ही में करण देओल की शादी में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस कपल की जोड़ी देखकर जमकर तारीफ की है। साल 1995 में फिल्म बरसात से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। इतना ही नहीं, 90 के दशक में बॉबी देओल हर लड़की के दिल की धड़कन बन गए थे और हर लड़की उन्हें अपना जीवनसाथी बनाना चाहती थी। हालांकि, बॉबी पहले ही एक लड़की तान्या आहूजा को अपना दिल दे बैठे थे और उन्होंने तान्या को ही अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया था।

बता दें कि बॉबी ने तान्या को एक रेस्त्रां में देखा था और उन्हें पहली बार देखते ही उन्हें तान्या से प्यार हो गया था। वह तान्या की खूबसूरती को देखकर बस उन्हें देखते ही रह गए थे और उन्होंने तान्या को मनाने के लिए कई कोशिश भी कीं। आखिरकार वह कामयाब हो गए और साल 1996 में, बॉबी और तानिया ने शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद साल 2002 और 2004 में आर्यमन और धरम ने उनके जीवन में आकर उनकी फैमिली और जिन्दगी को पूरा कर दिया। वैसे जब बात बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल की होती है, तो उनके बारे में लोग सिर्फ इतना ही जानते हैं कि वह देओल फैमिली की बहू हैं और बॉबी देओल की वाइफ हैं। लेकिन आज हम आपको तान्या देओल से जुड़ी कुछ रोचक बातें इस लेख में बता रहे हैं-

इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर और बॉबी देओल के बीच अनबन की असली वजह

rich bobby deol wife

करोड़पति बैंकर की हैं बेटी

तान्या देओल करोड़पति बैंकर स्वर्गीय देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर थे और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी भी थे। तान्या के अलावा, उनका एक भाई विक्रम आहूजा और बहन मुनिशा है। 1996 में जब बॉबी और तानिया की शादी हुई थी, तब आहूजा परिवार में बहुत बड़ा विवाद हुआ था। उस समय हर किसी से देवेंद्र आहूजा से दूरी बना ली थी। केवल तानिया और बॉबी ही उस समय उनका सहारा बने थे।

More For You

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी 

बॉबी देओल ने तान्या आहूजा को मुंबई के एक इटैलियन रेस्टोरेंट में होटल प्रेसिडेंट में देखा था। बॉबी तान्या को देखते ही उन पर फिदा हो गए थे। कुछ समय बाद जब उनके बीच जान-पहचान बढ़ी थी, तब बॉबी ने अपनी लेडीलव को उसी कैफे में प्रपोज किया था जहां उन्होंने उसने उसे पहली बार देखा था। उनके बीच का एक किस्सा बेहद दिलचस्प है, जिसके बारे में तान्या ने खुद बताया था। उन्होंने बताया कि वह दीवाली के समय चंकी पांडे के घर पर ताश खेलने गई थीं, उस समय वहां पर बॉबी देओल आए और तान्या के साथ बैठे। उन दोनों ने एक ही टेबल पर ताश खेला। बॉबी तान्या से हारता रहा, लेकिन उन्होंन तान्या को पैसे नहीं दिए, बल्कि वह कहते रहे कि वह तान्या को खाने के लिए बाहर ले जाएगा। बॉबी की इन बातों ने तान्या को काफी हैरान किया था।

इसे जरूर पढ़ें: इस वजह से टूटा था बॉबी देओल और नीलम कोठारी का रिश्ता, ब्रेकअप के बाद टूट गईं थीं एक्ट्रेस

bobby deol wife tanya deol

पिता की संपत्ति में मिला मालिकाना हक

तान्या सिर्फ करोड़पति फैमिली से ताल्लुक ही नहीं रखतीं, बल्कि वह खुद भी करोड़ों की मालकिन (करोड़ों की मालकिन है ये एक्‍ट्रेस) है। दरअसल, जून 2010 में, देवेंद्र आहूजा ने अखबारों में एक सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से अपने इकलौते बेटे, विक्रम आहूजा को अस्वीकार कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी सारी संपत्ति और व्यवसायों से भी उन्हें बेदखल कर दिया था। देवेंद्र आहूजा ने जाहिर तौर पर अपनी पूरी 300 करोड़ रुपये की संपत्ति और संपत्ति अपनी बेटी तान्या को दे दी थी।

खुद भी बिजनेसवुमेन है तान्या

तान्या अब भले ही फिल्मी खानदान की बहू हैं, लेकिन वह खुद फिल्मों का हिस्सा कभी नहीं बनीं। बल्कि वह एक बिजनेसुमवन है। उनकी द गुड अर्थ नाम से एक कंपनी है, जो फर्नीचर और होम डेकोरेशन से जुड़ी है। उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन के लिए काम किया है। वैसे जब तान्या की शादी हुई थी, तब वह इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं।

बॉबी देओल की पत्नी तान्या के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।