सोशल मीडिया में कई बार हम ऐसे वीडियोज और तस्वीरों से गुजरते हैं, जिन्हें देखकर मन खुश हो जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का और लड़की शादी के रिचुअल निभा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब लड़की अपने पति के पैर छू रही है, तो वो उसे मना कर देता है और खुद उसके पैर छूकर उसे चौंका देता है। यह वीडियो जबसे वायरल हुआ है, तभी से लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।
लड़के के इस जेस्चर को लोगों ने बहुत पसंद किया है। उसने पुरुष प्रधान विचारधारा को तोड़ा है और समाज में एक बदलाव लाने की अपनी ओर से कोशिश की है। बीते कुछ दिनों में ऐसी कई शादियां देखने को मिली जहां, दूल्हों के ऐसे कुछ दिल छू जाने वाले काम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। समाज के कुछ रटे-रटाए नियमों और परंपराओं को तोड़ते ऐसे वीडियोज सराहनीय हैं।
आपने कई हिंदू शादियों में दुल्हनों को सात फेरे के बाद अपने पति के पैर छूते देखा होगा। रिश्ते में समानता स्थापित करने के लिए, एक दूल्हे ने अपनी शादी में अपनी दुल्हन के पैर छुए। इस खास पल को एक वीडियो में कैद किया गया है जो अब ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर पीयूष अवचार ने पोस्ट किया था।
View this post on Instagram
क्लिप में दुल्हन को दूल्हे के पैर छूने के लिए झुकते हुए दिखाया गया है लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बजाय, वह नीचे झुकता है और उसके पैर छूता है। दुल्हन उसके इशारे पर चौंक गई। उसे पीछे कूदते देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि वीडियो उनकी शादी की रस्में खत्म होने के बाद का है। दिल को छू लेने वाले वीडियो को 106 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 97 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाने वाले शख्स का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों लोगों ने जोड़े को आशीर्वाद दिया और दूल्हे ने जो किया उसके लिए उसकी प्रशंसा भी की।
इसी तरह के एक न्यूज वायरल हुई थी, जिसमें एक दुल्हे ने दहेज लेने से मना कर दिया था। भारतीय परिवारों में दहेज की प्रथा काफी पुरानी है, लेकिन बदलते वक्त के साथ ऐसे समझदार लोग हैं, जो इसके खिलाफ हैं। पश्चिम बंगाल के रहने वाले शिक्षक सूर्यकांत बरीक ने अपनी शादी पर दहेज लेने से इनकार कर दिया था। इस बात से खुश हुए दूल्हे के ससुराल वालों ने उसके बाद उन्हें बेहद खूबसूरत और कीमती तोहफा दिया, जो एक हजार किताबें थी।
इसे भी पढ़ें : किसी ने एक-दूसरे पर मारी वरमाला, तो किसी का शादी का सेहरा हुआ वायरल, देखें मजेदार वेडिंग ब्लूपर्स
वहीं कश्मीर के रहने वाले एक जोड़े ने भी सदियों पुरानी प्रथा को तोड़ते हुए एक नए अंदाज में विदाई की रस्म पूरी की थी। शादियों के बाद, आमतौर पर दुल्हन को उसके ससुराल में खूबसूरती से सजी हुई कार में ले जाने की प्रथा है, हालांकि, अब समय बदल रहा है। इसी बदलाव को देखते हुए एक कश्मीरी दुल्हन का पारंपरिक रस्मों को छोड़कर अपने पति को खुद ससुराल ले जाने वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ।
A bride driving herself with the groom to her in-laws. #KhudkafeelKashmirpic.twitter.com/lwRRy4QRw5
— Ahmed Ali Fayyaz (@ahmedalifayyaz) August 24, 2021
इसी तरह का एक अन्य वीडियो भी इसी साल फरवरी में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में कोलकाता की रहने वाली दुल्हन स्नेहा सिंघी ने भी शादी के बाद विदाई की रस्म को इस तरह पूरा किया था।
इसी तरह ऐसे कई जोड़े हैं और खासकर की पुरुष हैं, जो इन रूढ़ियों को तोड़ने में अपनी बेटर हाफ की मदद कर रहे हैं। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।