Dussehra Captions & Greetings in Hindi:बुराई पर अच्छाई की जीत! दशहरा लाता है एक उम्मीद...रावण की तरह हमारे दुखों का अंत हो...एक नई शुरुआत हो एक नए सवेरे के साथ शुभ दशहरा!!
असत्य पर सत्य की जीत का पावन त्योहार दशहरा हिंदुओं के लिए शुभ दिन है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। यह त्योहार नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है। दशहरा के शुभ मौके पर अपने प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए आप शुभकामनाएं भेज सकती हैं।
1.दशहरा का यह पावन त्यौहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार,
श्री राम जी करें आपके घर सुख की बरसात,
शुभ कामना हमारी करें स्वीकार,
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
2. मां काली का प्रचंड रूप,
दुर्गा की शेर-सवारी,
रावण का अंत महिषासुर का वध,
यही है दशहरा की कहानी,
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.बुराई पर अच्छाई की जीत! दशहरा लाता है एक उम्मीद,
रावण की तरह हमारे दुखों का अंत हो,
एक नई शुरुआत हो एक नए सवेरे के साथ शुभ दशहरा!!
4. राक्षस पे पुण्य की जीत,
राम की सीता से असीमित प्रीत,
ये तो एक कारण भर ही था,
हो विजय सत्य की सदैव यही है रीत।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।
इसे भी पढ़ें: Dussehra Wishes & Quotes in Hindi: दशहरा के शुभ अवसर पर इन संदेशों से अपनों को दीजिए बधाई और शुभकामनाएं
5.ह्रदय से रावण जैसी बुराई का नाश हो,
और प्रभु श्रीराम का वहां पर वास हो,
जय श्रीराम – दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।
इसे भी पढ़ें: Dussehra Ravan Dahan Shubh Muhurat 2023: इस साल दो शुभ योग में है दशहरा, जानें शस्त्र पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
6.रावण के संहार पर दशहरा,
अयोध्या वापसी पर मनाते दिवाली है,
दुनिया सारे गुण उनके गाती,
मेरे श्री राम की हर बात निराली है।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।
7.कभी भी दुख का आप पर पड़े ना साया,
राम जी के नाम का ऐसा असर है छाया।
हर पल धन धन्य आए आपके अंगना,
है वियजदशमी पर मेरी यही मनोकामना।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।
8. रावण जलाओ, बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ, खुशियां मनाओ,
मुबारक हो आपको दशहरा का त्योहार।
9.आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां यह दशहरा आपको,
कि खुशी भी आपके मुस्कुराहट की दीवानी हो जाएं।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।
10.अधर्म पर धर्म की जीत,
अन्याय पर न्याय की विजय,
बुरे पर अच्छे की जय-जयकार,
यही है दशहरा का त्योहार।
11.शांति अमन के इस देश से
अब बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर श्री राम को आना होगा।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।
13. राम ने प्राप्त की राणव पर विजय
अच्छाई की हुई जीत और बुराई की पराजय
दशहरा 2024 की शुभकामनाएं
14. अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
दशहरा की शुभकामनाएं
15.आपके अंदर की अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करे और आपको जीवन में सही रास्ते पर ले जाए। आपको दशहरे की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
16. इस शुभ अवसर पर, भगवान राम का दिव्य आशीर्वाद आपको बुरी ऊर्जा से बचाए। हैप्पी दशहरा!
17.इस दशहरे पर रामायण में बुराई पर अच्छाई की जीत हमें अपने भीतर के राक्षसों पर विजय पाना सिखाए। हैप्पी दशहरा!
इन मैसेज के जरिए अपने शुभचिंतकों को दशहरा के त्योहार की शुभकामनाएं भेजें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।