Dussehra Wishes & Quotes in Hindi:अत्याचार पर सदाचार की विजय...क्रोध पर दया, क्षमा की विजय...और अज्ञान पर ज्ञान की विजय...दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि के बाद दसवें दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक महत्व के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। दशहरे के त्योहार को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार पर हम अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी दोस्तों को दशहरे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां हम कुछ खास विशेज लेकर आए हैं।
दशहरा विसेज इन हिंदी (Dussehra Wishes in Hindi)
1. त्यौहारों की यह बेला आपको ना रहने दे अकेला
किसी भी मौके पर ना आए दुख
दशहरे के मौके पर आपको और आपके परिवार को मिले अपार सुख
हैप्पी दशहरा 2024
2. रंग-रंग राधा हुई
कान्हा हुए गुलाल
राम ने की राणव पर विजय
अच्छाई की हुई जीत और बुराई की पराजय
दशहरा की शुभकामनाएं
3. दशहरे के इस पावन अवसर पर मेरे मन की है यही कामना
आपको हमेशा मिले खुशियां और कभी ना हो दुख से सामना
4. बिना सोचे ना बोलो
बिना सोचे ना करो कोई काम
बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण
सोच-विचार के जीते राजा राम
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
इसे जरूर पढ़ें- Dussehra 2024: दशहरा के दिन कहां, कितने और कौन से दीये जलाने चाहिए?
दशहरा कोट्स इन हिंदी (Dussehra quotes in Hindi)
5. इससे पहले कि दशहरे का दिन आए
मेरा मैसेज सब तक पहुंच जाए
सभी फोन नेटवर्क जाम हो जाए
दशहरे की विश करना ही आम हो जाए
दशहरे की मेरी ये पोस्ट वायरल हो जाए
6. भगवान राम ने जीती थी लंका
आप भी जीत सकते हैं पूरी दुनिया
बुराई का नाता छोड़ अच्छाई की करें आवभगत
दशहरे के इस मौके पर मेरी इस पोस्ट का करें स्वागत
7. दुनिया का जो हाल है
चारों ओर हाहाकार है
शांति और अमन से मिटानी होगी बुराई
जाति और धर्म के भेदभाव को मिटाकर दशहरे पर सामने लानी होगी सच्चाई
8. दशहरे पर जरूरी है अपने अंदर के रावण का अंत
सही मायने में दशहरे का है आपसे यही संबंध
Happy Dussehra 2024
दशहरा मैसेज इन हिंदी (Dussehra Message in Hindi)
9. भीतर के रावण को आज आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे,
दशहरा की शुभकामनाएं
10. सच्चाई की जीत
बुराई की हार
आपके लिए बहुत खुशियों से भर जाए
दशहरे का यह त्यौहार
11. कुछ आपका कुछ हमारा
दशहरे के त्यौहार से है नाता
बुराई का नाश कर अच्छे संबंध बनाए हैं
वर्ना कोई ऐसी ही इतना खास नहीं बन जाता
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
12. अज्ञान नहीं ज्ञान
बुराई नहीं सम्मान
पाप नहीं पुण्य
अत्याचार नहीं सदाचार
आपको और आपके परिवार को मुबारक हो दशहरे का यह त्यौहार
इसे जरूर पढ़ें- Dussehra Kab Hai 2024: 12 या 13 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
दशहरा स्टेटस इन हिंदी (Dussehra 2024 Status in Hindi)
वॉट्सएप पर लोगों को संदेश भेजने के लिए हमें कुछ ऐसे मैसेज चाहिए होते हैं जिनमें अपनापन दिखे, हमारा प्यार और सम्मान झलके। इस काम के लिए ये मैसेज बहुत ही अच्छे साबित होंगे।
13. त्यौहार आया और अपने साथ सुख समृद्धि लाया
मनाएं ये खुशी का पर्व और दूर करें अपनी समस्याएं
आपको और आपके परिवार को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
14. हर दिन सूरज उगता है
हर दिन लाता है नया सवेरा
हर दिन अंधकार का होता है अंत
हर दिन होती है बुराई पर अच्छाई की जीत
चलिए आज हम एक दूसरे के साथ लेते हैं प्रण
अपने जीवन में भी लाएंगे यही सवेरा
बुराई का करेंगे नाश और अच्छाई की होगी जीत
Happy Dussehra 2024
15. दशहरा के इस पावन अवसर पर
भगवान राम से है मेरी यह प्रार्थना
आपके घर आएं अपार खुशियां और समृद्धि
वैभव के साथ मनाया जाए जश्न
आपके मन में कभी ना रहे कोई प्रश्न
हैप्पी दशहरा 2024
16. दशहरे के इस खास दिन पर अपनी
हिम्मत और ताकत से पाएं सभी समस्याओं पर जीत
आपको भी मिले बुराई पर अच्छाई की जीत का वैभव
आपको मिले जीवन में अपार खुशियां
हैप्पी दशहरा 2024
17. दशहरे का ये पावन त्यौहार
घर में लाए आपके खुशियां का भंडार
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार
18. अधर्म पर धर्म की जीत हो,
असत्य पर सत्य की जीत हो,
बुराई पर हमेशा हो जीत की अच्छाई,
अज्ञान पर ज्ञान ही करेगा भलाई।।
आपको दशहरा की शुभकामनाएं
19. भगवान राम की तरह आप भी बुराई पर पाएं अच्छाई,
आपकी भी जिंदगी में आए सिर्फ रोशनी और रोशनी
Happy Dussehra
20. भगवान श्रीराम कृपा आप पर बनी रहे,
बुराई पर अच्छाई की जीत होती रहे,
असत्य पर सत्य का भार रहे,
यूं ही आपका और हमारा प्यार बना रहे।।
दशहरा 2024 की शुभकामनाएं
21. दशहरे के दिन,
अपने अंदर की बुराईयों का भी करें विनाश,
हमेशा रहेगा भगवान श्रीराम का आशीर्वाद।।
दशहरा की शुभकामनाएं
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों