वास्तु के अनुसार कुछ पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधे घर में सुख समृद्धि लाते हैं और घर की आर्थिक स्थिति ठीक करते हैं। ऐसे ही पौधों में से एक है हल्दी का पौधा। आमतौर पर हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए हल्दी का इस्तेमाल हर एक शुभ काम में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी अच्छे काम की शुरुआत में हल्दी का इस्तेमाल करने से काम में जरूर सफलता मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाना भी बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में हल्दी का पौधा लगाने से समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें कि घर में हल्दी का पौधा लगाने के क्या फायदे हैं और इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।
घर में पेड़-पौधे लगाना किसे पसंद नहीं होता। इससे वहां रहने वाले लोग घर में हरियाली के आने से हमेशा स्वस्थ रहते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो घर में लगाने से सुख-समृद्धि के आगमन के साथ-साथ ग्रह भी मजबूत होते हैं, साथ ही आर्थिक तंगी दूर करने में भी मदद मिलती है। ऐसा ही एक पौधा है हल्दी का पौधा। इस पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें:Gardening Tips: इस आसान तरीके से घर पर उगाएं हल्दी का पौधा
ऐसा माना जाता है कि हल्दी के पौधे का भगवान बृहस्पति के साथ सीधा संबंध है। इसलिए बृहस्पति जी की पूजा के दौरान हल्दी अवश्य चढ़ाई जाती है। बृहस्पतिवार के व्रत के दौरान यदि आप केले के पेड़ के साथ हल्दी के पौधे की भी पूजा करती हैं तो भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह अपने पीले रंग के कारण भगवान बृहस्पति या गुरु के साथ जुड़ी है। हल्दी माता लक्ष्मी की पसंदीदा वस्तुओं में से भी एक है। हल्दी कई प्रकार के रंगों में आती है, जिनमें से प्रत्येक के अपने वास्तु-ज्योतिषीय गुण होते हैं। पीली हल्दी से गुरु या बृहस्पति को प्रसन्न किया जाता है। भगवान शनि यानी शनि देव,काली हल्दी का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन काली हल्दी का उपयोग खाने के लिए नहीं किया जाता है। काली हल्दी में लाल सिंदूर लगाने के बाद, इसे नाग केसर के साथ चांदी के डिब्बे में रख दें और इसकी शक्ति को बढ़ाने के लिए तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आर्थिक लाभ होगा।
शीतल जी बताती हैं कि घर की जिस जगह पर आप धन रखती हैं, घर की तिजोरी या किसी अन्य अलमारी में हल्दी की एक गांठ जरूर रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसा करने से घर में नकदी का निरंतर प्रवाह बना रहता है और हल्दी का यह उपाय आपको वित्तीय सफलता की ओर ले जाता है। हल्दी की गांठ के साथ कुबेर यंत्र या श्री यंत्र को तिजोरी में रखने से भी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होती है।
वास्तु शास्त्र घर में हल्दी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इससे परिवार में रिश्ते मजबूत होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी का पौधा लगाने से बृहस्पति ग्रह बलवान होता है। जिससे आपसी रिश्तों में मतभेद नहीं होता है और घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है वहीं यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर की सुख शांति के लिए जरूर लगाएं अपराजिता का पौधा, जानें वास्तु के कुछ नियम
ऐसी मान्यता है कि हल्दी की माला से किसी भी मंत्र का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हल्दी के पौधे की नियमित पूजा करने से भी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
इस प्रकार घर में सुख समृद्धि के लिए हल्दी का पौधा लगाना बहुत जरूरी है और इसकी नियमित पूजा से मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है।
आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik,pixabay and unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।