herzindagi
Uttar Pradesh Government Schemes For Women

कन्या सुमंगला से मातृत्व वंदना तक उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए बेहतरीन हैं ये सरकारी योजनाएं...सभी में मिलता है खूब फायदा

Uttar Pradesh Government Schemes For Women: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए कई तरह की लाभकारी योजनाएं चला रही है। आइए जानें, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए कौन-सी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं?
Editorial
Updated:- 2025-03-25, 17:44 IST

Government Schemes For Women: केंद्र सरकार नागरिकों के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाती है। सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ देश के अलग-अलग तबकों के लोग उठा रहे हैं। इसी तरह से सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। यूपी सरकार अपने स्तर पर कई योजनाओं का संचालन कर रही है, जो महिलाओं के लिए लाभकारी हैं। आइए जानें, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए कौन-सी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं?

यह भी देखें- हर महीने हो सकती है कमाई, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बेहद अच्छी हैं ये 5 सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

Chief Minister Kanya Sumangala Scheme

यूपी की सरकार उत्तर प्रदेश की लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चला रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार जन्म से लेकर शिक्षा तक एक लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत लड़की का जन्म होने पर उसे 15000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा, बिटिया को टीकाकरण, स्कूल में एडमिशन और ग्रेजुएशन पूरी करने पर अलग-अलग अवसरों पर आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना था। 

निराश्रित महिला पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश में बेसहारा महिलाओं के लिए सरकार निराश्रित महिला पेंशन योजना भी चला रही है। इस योजना के तहत निराश्रित और विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की राशि पेंशन के तौर पर दी जाती है। 

मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना

यूपी सरकार मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2017 को की गई थी। इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे गरीब तबके की महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकती हैं। 

रानी लक्ष्मी बाई महिला सशक्तिकरण योजना

Rani Laxmi Bai Women Empowerment Scheme

महिला सशक्तिकरण के लिए यूपी सरकार रानी लक्ष्मी बाई महिला सशक्तिकरण योजना चला रही है। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

Rani Laxmibai Scooty Scheme

हाल ही में इस योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत सरकार प्रदेश की युवा लड़कियों को फ्री में स्कूटी देगी। इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट भी पास किया गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को लाभ मिलेगा, ताकी वे अपने पढ़ाई परेशानियों के चलते बीच में ना छोड़ें। 

यह भी देखें- इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिल्ली की महिलाओं को मिल सकता है समृद्धि योजना का लाभ, यहां जानें पूरा प्रोसेस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Canva

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।