Home Gardening: पौधों में लकड़ी की राख डालने से क्या होता है?

Wood Ash Fertilizer: गार्डन में मौजूद पौधों को कीटों से बचने के लिए लकड़ी की राख का इस्तेमाल फर्टिलाइजर के रूप में कर सकते हैं। वुड फर्टिलाइजर कीटनाशक की तरह काम करता है।

how to use wood ash in the plant

गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अपने पौधों को हरा-भरा रखने के लिए अलग-अलग तरह के फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही वह अपने पौधों की ग्रोथ के लिए अक्सर ऐसे घरेलू चीजों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं जो उनके प्लांट के लिए बेहतर हो। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने पौधों को रोग मुक्त और हरा-भरा रख सकते हैं। लकड़ी को जलाने के बाद उससे बनने वाली राख को बेकार समझ कर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जब आप इसका इस्तेमाल प्लांट में करेंगे तो क्या होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

लकड़ी की राख

wood ash fertilizer

लकड़ी के जलने के बाद बचा हुआ भूरा सफेद अवशेष राख कहलाता है। राख में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, और सल्फर जैसे कई अतिरिक्त तत्व पाए जाते हैं जो पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

कीड़ों को करता है खत्म

how to make wood ash fertilizer

इसे भी पढ़ें- गेंदे का पौधा अचानक से सूखने लगा है तो इन टिप्स को करें फॉलो

पौधों में लगे हुए कीड़े को खत्म करने के लिए आप राख का इस्तेमाल कर सकती हैं। राख का छिड़काव करने से प्लांट में लगे कीड़े मर जाते हैं। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल आप मिट्टी में मिक्स करके भी कर सकती हैं।

लिक्विड फॉर्म में राख इस्तेमाल करने से क्या होता है

पौधों को रोगमुक्त रखने के लिए आप नॉर्मल पानी की जगह राख के पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए राख को पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। अब इस पानी को चलाते हुए पौधों में डाल सकती हैं। राख कीड़ों को नियंत्रित करने का काम भी करता है।

लकड़ी के राख के नुकसान

how to use wood ash

इसे भी पढ़ें- गार्डन में आर्गेनिक पेस्टिसाइड का इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

पौधों की कीटों से रक्षा करने के लिए राख का इस्तेमाल पौधों के किनारे-किनारे पर करें। यह फर्टिलाइजर घोंघे, स्लग जैसे मुलायम शरीर वाले कीड़ों को खत्म करने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में राख का इस्तेमाल पौधों के लिए हानिकारक हो सकता है। मिट्टी में पोटेशियम की कमी को राख पूरा करता है। लेकिन मिट्टी में अम्लीय की मात्रा अधिक होने के कारण, राख मिट्टी के पीएच मान को बढ़ा सकता है।

सुझाव

अधिक मात्रा में राख का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से पौधे हरे-भरे होने की जगह खराब भी हो सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP