herzindagi
plant care tips and hacks

पौधे में लगे रोग की पहचान करने के लिए अपनाएं ये तरीके

गार्डन में मौजूद प्लांट्स में रोग लगने के बाद हम बिना रोग जाने उसका ट्रिटमेंट कना शुरू कर देते हैं। कई बार प्लांट्स खराब भी हो जाते हैं। ऐसे में इन बीमारियों के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-09, 14:57 IST

How to Identify Disease in the Plant with Symptom: आमतौर पर पौधों में रोग या बीमारी लगने के कई कारण होते हैं। अक्सर हम इन रोगों का इलाज करने के लिए मार्केट में मौजूद कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तव में इस बारे में नहीं पता होता है कि पौधे में कौन सा रोग लगा है। सही वजह न पता होने के कारण कई प्लांट को दवा देने के बाद भी ये खराब हो जाते हैं। प्लांट में लगने वाले रोग कुछ हद तक एक जैसे होते हैं, जिसकी वजह से हमें यह पता नहीं चलता कि प्लांट में फंगस रोग या फिर बैक्टीरियल डिजीज है। आज हम आपको इस लेख में पौधों में लगने वाले रोगों की पहचान करने के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने गार्डन में मौजूद पौधों का समय से ख्याल रख पाएंगी।

पौधों में लगने वाले रोग (How to Identify Disease in the Plant)

फंगस रोग (Fungus Disease)

fungus disease

इसे भी पढ़ें- 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

फंगस इंफेक्शन खास तौर से पौधों के तनों, पत्तियों पर नजर आते हैं। प्लांट की पत्तियों पर जब जंग की तरह धब्बे नजर आने लगे या फिर तनों या फलों-फूलों पर सफेद रंग की पाउडर जैसी लेयर समझ आने लगे तब समझ जाइए कि प्लांट में फंगस रोग लगा है। इसके लिए आप प्लांट के ऊपर नीम ऑयल, विनेगर या माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

वायरस रोग ( Virus Disease)

virus disease

प्लांट में वायरस रोग का पता माइक्रोस्कोप की मदद से  लगाया जा सकता है क्योंकि इसमें मौजूद कीड़ों को नॉर्मल आंखों से देख पाना मुश्किल होता है। इस रोग से पौधे की पत्तियों अनियमित आकार में मुड़ जाती हैं। पत्तियों पर सूखे धब्बे नजर आते हैं। 

जीवाणु रोग (Bacterial Disease)

वायरस रोग की तरह जीवाणु रोग को आंखों से देख पाना मुश्किल है। ये रोग प्लांट को अंदर से नुकसान पहुंचाता है। इस रोग की वजह से पत्तियों, फलों और तनों पर जले के धब्बे नजर आते हैं। कुछ समय के बाद पत्तियां मुरझा कर गिरने लगती हैं।

सूटी मोल्ड रोग (Sooty mold Disease)

how to care plant

इस रोग में प्लांट की पत्तियों पर चिपचिपी लेयर जमने लगती हैं। इसे हनीड्यू भी कहते हैं। इस रोग में पत्तियों में काले धब्बे बन जाते हैं, जो प्रकाश संश्लेषण को रोकता है जिस कारण से प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें   

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।