डोनाल्ड ट्रंप के आने से पहले भी थे अमेरिका में इतने अजीब नियम, क्या आपको पता है गलत जगह टोपी पहनने पर मिलती है सजा? जानें USA से जुड़ी ऐसी ही 10 अनोखी बातें

थिएटर में टोपी पहनने से लेकर पब्लिक प्लेस में गाड़ी रिवर्स करने तक, अमेरिका में ऐसे कई अजीबो गरीब नियम हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आइए, यहां जानते हैं USA से जुड़ी ऐसी ही 10 अनोखी बातें।
weird US laws

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के आने से पहले भी कई अजीबो गरीब नियम थे जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं। जी हां, अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में कई ऐसे कानून लागू हैं जिन्हें सुनकर हमें अजीब लग सकता है, पर उन्हें गंभीरता से लिया जाता है।

इन कानूनों के पीछे ऐतिहासिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कारण हो सकते हैं। अगर आप कभी अमेरिका जाते हैं या फिर आपके रिश्तेदार वहां रहते हैं तो अमेरिका के अजीबोगरीब नियमों और अनोखी बातों के बारे में जानना आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं अमेरिका के कुछ अनसुने और मजेदार नियमों के बारे में।

अमेरिका में कौन-कौन से अजीबोगरीब नियम हैं?

US Funny laws

1. वन लीगल वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिका के अलबामा शहर में नकली मूंछे रखना गैर कानूनी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नकली मूंछ की वजह से चर्च में लोगों की हंसी छूट सकती है, जो धार्मिक जगहों का माहौल खराब कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों और किस वजह से काले कपड़े से ढक दिया गया था ताजमहल?

2. अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में महिलाओं को हाउसकोट पहनकर गाड़ी चलाने की परमिशन नहीं है। दरअसल, हाउसकोट को कैजुअल लाउंजवियर माना गया है, ऐसे में इसे सार्वजनिक गतिविधियों के लिए उचित नहीं माना जाता है। यह भी दावा किया जाता है कि वर्मोंट शहर में महिलाओं को नकली दांत पहनने के लिए पति से लिखित में अनुमति की जरूरत होती है। हालांकि, यह कितना सही है इसके लिए कोई प्रूफ नहीं है।

3. अमेरिका के जॉर्जिया शहर में अपनी पिछली जेब में आइसक्रीम रखना गैर कानूनी है। यह कानून चोरी रोकने के लिए बनाया गया था। इसी के साथ वेस्ट वर्जिनिया में आप थिएटर में टोपी पहनकर नहीं जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह कानून अन्य लोगों को फिल्म या परफॉर्मेंस देखते समय परेशानी न हो, इसलिए बनाया गया है।

4. पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में अंडरवियर का इस्तेमाल गाड़ी साफ करने के लिए नहीं किया जा सकता है। जी हां, अगर आप इस्तेमाल किए अंडरवियर से गाड़ी पोछते या साफ करते हैं तो यह गैर-कानूनी माना जाता है। हालांकि, नए यानी बिना इस्तेमाल किए अंडरवियर से गाड़ी साफ करना गैर-कानूनी नहीं है।

5. अमेरिका के समोआ द्वीप में रहने वाले मर्दों के लिए एक अजीबोगरीब नियम है। यहां रहने वाले मर्द अगर अपनी पत्नी का बर्थ डे भूल जाते हैं तो यह गैर-कानूनी माना जाता है और इसके लिए जेल की सजा भी हो सकती है।

6. अमेरिका के मिनेसोटा शहर में एक ऐसा कानून है जिसके लिए आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। यहां एक ही रस्सी पर महिला और पुरुष का अंडरवियर नहीं लटकाया जा सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको सजा हो सकती है।

7. लुइसियाना शहर में अगर आप किसी के अंतिम संस्कार या शोक में गए हैं, तो वहां तीन से ज्यादा सैंडविच खाना नियमों के खिलाफ है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य शोकपूर्ण समारोहें के दौरान सम्मान और संयम बनाए रखना है।

US weird laws

8. रेनो के नेवादा में फुटपाथ पर लेटने और सोने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इस कानून का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है। जिससे फुटपाथ और सार्वजनिक जगहों पर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता साफ रहे।

इसे भी पढ़ें: टोपियों के ऊपर आखिर क्यों लगा होता है बटन? वजह जान भौचक्के रह जाएंगे आप

9. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आप मस्ती या मजाक में किसी के सिर पर गेंद नहीं फेंक सकते हैं। यह नियम न्यूयॉर्क सिटी पार्क डिपार्टमेंट के नियमों की धारा 1-04 के तहत न्यूयॉर्क सिटी विनियमों का हिस्सा है।

10. टेनेसी शहर में किसी दूसरे का नेटफ्लिक्स अकाउंट बिना उसकी अनुमति के इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सजा हो सकती है। टेनेसी शहर में यह कानून साल 2011 में बनाया गया था।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP