Janmashtami Decorations| भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण को माना जाता है। कृष्ण जी के अंदर जितने गुण है वो सभी भगवान विष्णु से प्राप्त हुए हैं। फिर वो चाहे श्री कृष्ण की मंद मुस्कान हो या उनका चंचल और नटखट मन वह सभी के प्रिय हैं। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत के साथ आपको घर पर सजावट भी करनी होती है। इस सजावट का भी एक अलग महत्व होता है। पूजा घर को विशेष तरह से सजाया जाता है और फिर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।
वैसे तो साल दर साल बदलते ट्रेंड के साथ-साथ होम डेकोरेशन का तरीका भी बदला है, लेकिन आस्था अभी भी वैसी ही है।
आज हम आपको 5 तरीके बताएंगे जिससे आप जन्माष्टमी पर अपना घर सजा सकते हैं।
1) रंग बिरंगे कैंडल और लाइट से सजाएं
आप अपना घर कई सारी रंग बिरंगे लाइट्स और छोटी- छोटी कैंडल से सजा सकते हैं। आप छोटी झालरों का भी प्रयोग कर सकते हैं। भगवान की झांकी आप दो से तीन रंगों की झालरों का इस्तेमाल करके अपने मंदिर को सजा सकते हैं। कैंडल और लाइट से आपका घर जगमगा जाएगा। आप कैंडल और झालरों का रंग अपने पूजा घर से मेल खाता हुआ चुन सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Janmashtami 2022: कान्हा के जन्म का उत्सव जन्माष्टमी कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
2)गुब्बारे और फूलों से सजाएं अपना पूजा घर
आप कई सारे रंग के गुब्बारे इस्तेमाल करके भी आपना मंदिर या पूजा घर सजा सकते हैं।त्योहार में घर पर फूलों से सजावट न केवल खूबसूरती को बढ़ाता है। बल्कि ये देवताओं के स्वागत का एक तरीका भी है। पूजा के साथ सजावट का एक विशेष महत्व होता है और भारतीय परंपरा के अनुसार भी भगवान के आगमन पर फूलों से सजावट करना जरूरी भी है।
3)भगवान श्री कृष्ण का झूला मोर पंख और मोतियों से सजाएं
मोर पंख का भगवान श्री कृष्ण के जीवन में एक अलग महत्व रहा है। भगवान श्री कृष्ण के सिर पर हमेशा से मोर पंख सुशोभित रहता है इसलिए आपको भगवान का झूला मोर पंख से सजाना चाहिए। आप रंगीन पताकाओं से भी झूला सजा सकते हैं। इसके साथ मोतियों को आप झूले पर सजा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Happy Janmashtami 2022: इन संदेशों से दोस्तों और रिश्तेदारों को दें कान्हा के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
4)पूजा घर में दही हांडी और बांसुरी सजाएं
भगवान श्री कृष्ण को दही हमेशा से पसंद है इसलिए आप इस जन्माष्टमी सुंदर सी दही हांडी बना सकते हैं। आप हांडी को पेंट भी कर सकते हैं और उस पर लेस या मोती लगा सकते हैं। भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाना भी बहुत पसंद है ऐसे में आप रंगीन मोतियों से बांसुरी सजा सकते हैं।
5)घर को सजाएं रिबन और रंगीन झंडों से
आप अपना घर या पूजा घर कई रंगों की रिबन से भी सजा सकते हैं। आप रंगीन पताकाओं का यूज करके अलग-अलग डिजाइन बना कर भी अपना घर सजा सकते हैं।
इन सभी तरीकों से आप अपना घर और पूजा घर जन्माष्टमी पर सजा सकते हैं।
Image Credit-jagran/amazon/etsy/decorative.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों