herzindagi
How to use decorative pebbles

घर की सजावट के लिए ऐसे इस्तेमाल करें कंकड़ और पत्थर

क्या आपने कभी अपने घर को छोटे-छोटे कंकड़ और पत्थर से सजाया है। अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आपको कंकड और पत्थर से तैयार डेकोरेशन सामान के आइडिया देखने को मिलेंगे, जिसे आप आसानी से बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 15:37 IST

घर को बनाने से लेकर डेकोरेशन आइटम बनाने के लिए नये और यूनिक डेकोरेशन आइटम खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप कुछ समय निकालकर अपने हाथों से कंकड़-पत्थर से घर को सजा सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगी कि पत्थर और कंकड़ का उपयोग कैसे, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में आज हम आपको पत्थर और कंकड़ से किस तरह से घर को सजा सकती हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। घर को आकर्षक लुक देने के लिए ओवल आकार के अलग-अलग रंग के कंकड़, कांच और सफेद पत्थर एक बेहतरीन ऑप्शन है।

कंकड़ और पत्थर की मदद से बनाएं ह्यूमन फेस पेंटिंग

दीवार को सजाने के लिए हम सभी अलग-अलग प्रकार के फोटो-फ्रेम और पेटिंग खरीदकर लाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं, तो बता दें कि आप इस बार दीवार को अपने हाथ से सजाएं। इसके लिए अलग-अलग साइज के कंकड़ और पत्थर लें। अब सबसे पहले वॉल के उस एरिया को सिलेक्ट करें जहां आप इस डिजाइन को बनाना चाहती है। अब उस जगह पर चॉक की मदद से डिजाइन करें। इसके अंदर अब आप पत्थर और कंकड़ को ग्लू की मदद से चिपकाएं।

प्लास्टिक टब में रखें पत्थर

how to use pebbles for decoration

इसे भी पढ़ें-जन्माष्टमी पर पूजा और प्रसाद की थाली को फूल और मोतियों से ऐसे सजाएं

सिटिंग एरिया में रखी टेबल को सजाने के लिए हम यूनिक और नए डिजाइन के शोपीस खरीद कर लाते हैं। अगर टेबल पर रखने वाला शोपीस पुराना हो गया है, तो आप पत्थर से डेकोरेशन शोपीस बना सकती है। इसके लिए सबसे पहले बड़े और छोटे आकार की पत्थर लें। इसके बाद इन पत्थर को प्लास्टिक के छोटे टब को ब्राउन कलर से रंग दें। अब इसके बीच में पत्थर और बीच-बीच में फूल रखकर सजा दें।

पत्थर से बनाएं वॉल पेंटिंग

How to make an easy and unique DIY Pebble Bowl

पत्थर और कंकड़ को ओवल शेप में पेस्ट कर पेंटिंग बना सकती हैं। इसके लिए सबसे सफेद रंग के छोटे पत्थर लें। साथ ही बालू और मौरंग में निकलने वाले पत्थर को सेलेक्ट करें। इसके बाद अब इन्हें ग्लू की मदद से एक-एक करके चिपकाते हुए डिजाइन करें। आप चाहें तो इसे कांच की टेबल पर भी बना सकती हैं।

Photo Frame को करें पत्थर से डेकोरेट

How to make an easy and unique DIY Pebble

अगर आपके पास कोई पुराना फोटो फ्रेम पड़ा है, तो आप इसे पत्थर की मदद से सजा सकती हैं। इसके अलावा आप छोटे-छोटे पत्थर को चिपकाएं और डेकोरेट करें।

गमले की करें सजावट

घर में लगे गमले को सजाने के लिए आप छोटे कंकड़ और पत्थर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इन पत्थरों को गमलों में डालें। इससे पौधों को दूर ही सुंदर और आकर्षक लगते हैं।

इसे भी पढ़ें-घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बनाएं ये कांच के डेकोरेशन आइटम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।