ट्विकंल खन्ना रही हैं करण जौहर की क्लासमेट, इन सेलेब्स ने भी साथ में की है पढ़ाई

अक्षय कुमार की पत्नी और बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस रही ट्विंकल खन्ना और करण जौहर दोनों क्लासमेट रहे हैं। जानिए ऐसे ही कुछ और सेलेब्स के बारे में

bollywood actress twinkle khanna studied with karan johar main

कहते हैं बचपन की दोस्ती बड़े होने तक भी बरकरार रहती है। बचपन की मासूमियत और शरारतों वाला वक्त हर किसी को याद रहता है। बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्रिटीज के लिए भी ये पल बेहद खास होते हैं। ये सेलेब्रिटीज अपनी फ्रेंडशिप के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि कुछ सेलेब्स बचपन की दोस्ती बचपन से ही है। दरअसल बॉलीवुड के इन जाने-पहचाने चेहरों में से कई ने साथ में पढ़ाई की है और इनकी दोस्ती आज भी बहुत गहरी है। ऐसे में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में आइए जानते हैं, जिन्होंने स्कूल में साथ में वक्त गुजारा-

करण जौहर-ट्विंकल खन्ना

View this post on Instagram

Happy birthday @karanjohar ! Friends now and forever 😘 #oldisgold #birthdayboy

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) onMay 25, 2018 at 12:06am PDT

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना ने बचपन में साथ में पढ़ाई और शरारतें की हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थीं, जहां पर करण जौहर पढ़ रहे थे। आज भी Panchgani के New Era High School के वक्त के मजेदार पल दोनों शेयर किया करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: 46 की उम्र में भी हेल्दी हैं ट्विंकल खन्ना के बाल, ये है उनका Hair Care Secret

श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ

studied together shraddha kapoor tiger shroff

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने में काफी इंप्रेसिव लगती है। इन दोनों को पर्दे पर साथ में डांस और मस्ती करते हुए देखना अच्छा लगता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये दोनों आज से नहीं, बल्कि बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दरअसल इन दोनों ने मुंबई के एक स्कूल में साथ में पढ़ाई की है। ये दोनों Cathedral and John Connon School में साथ में पढ़ते थे और ये भी एक दिलचस्प तथ्य है कि श्रद्धा कपूर स्कूल टाइम में टाइगर श्रॉफ की फैन हुआ करती थीं।

इसे जरूर पढ़ें:इन 5 एक्ट्रसेस का कैजुअल लुक है बेमिसाल

कृष्णा श्रॉफ-अथिया शेट्टी

athiya shetty and krishna shroff studied together

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी स्कूल टाइम से फ्रेंड्स हैं। ये दोनों American School of Bombay में साथ पढ़ते थे। हालांकि इस स्कूल में दोनों की क्लासेस अलग-अलग थीं। आज भी दोनों साथ में एंजॉय करती नजर आती हैं।

सलमान खान-आमिर खान

aamir khan and salman khan studied together

सलमान खान और आमिर खान की कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में सलमान खान और आमिर, दोनों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। लेकिन यह भी दिलचस्प बात है कि दोनों रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों कलाकार क्लास 2 में साथ पढ़ते थे।

अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी

sakshi doni and anushka sharma

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी, दोनों ही क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार रहे हैं। इनकी आपस में अच्छी ट्यूनिंग है, लेकिन मजेदार बात ये है कि इन दोनों की पत्नियां अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी भी अच्छी दोस्त हैं। दरअसल स्कूल के दिनों में दोनों असम में एक साथ पढ़ती थीं। St. Mary's School, Margherita में इन्होंने पढ़ाई और बचपन की एक्टिविटीज का खूब मजा लिया है।

वरुण धवन-अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स वरुण धवन और अर्जुन कपूर की दोस्ती भी मशहूर है। यह दोनों भी बचपन में एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ाई कर चुके हैं। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, इन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में भी साथ में काम किया है।

Image Courtesy: Instagram(@baaghi_3_1052019, anushkasharma, athiyashetty, kishushroff anushkasharma,karan-johar), ndtv, filmibeat

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP