Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह के दिन घर में जरूर लगाएं ये 5 पौधे, हो जाएंगे मालामाल

Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह के दिन यदि आप घर में कुछ पौधे लगाती हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। 

lucky plants for tusli vivah

हिंदू धर्म में कुछ पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ पवित्र पौधों को घर में लगाने और इनकी पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है और घर की समृद्धि बनी रहती है।

उसी प्रकार कार्तिक के महीने में भी कुछ पौधों की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है ,ऐसी मान्यता है कि कार्तिक में तुलसी पूजन करने और उसके सामने नियमित रूप से दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

वहीं इसी महीने में तुलसी विवाह का भी विधान है जिसमें माता तुलसी का विवाह शालिग्राम जी के साथ किया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 5 नवंबर को मनाया जाएगा। तुलसी विवाह हिन्दुओं के सबसे प्रमुख पर्वों में से एक है और ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों के घरों में तुलसी का पौधा नहीं होता है उन्हें भी इस दिन तुलसी का पौधा अपने घर में जरूर लगाना चाहिए।

वहीं ज्योतिष के अनुसार इस दिन घर में कुछ और पौधे लगाने भी शुभ माने जाते हैं, जिससे सुख समृद्धि के साथ धन का आगमन भी होता है। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें आपको तुलसी विवाह के दिन कौन से पौधे लगाने चाहिए।

तुलसी का पौधा

tulsi plant in tulsi vivah

तुलसी के पौधे को घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है और इसे विष्णु प्रिय के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन घर में इस पौधे का होना अनिवार्य है। यदि आपके घर में ये पौधा नहीं है तो इसी दिन इसे जरूर लगाएं और इसका विधि विधान से पूजन करें।

इसके पश्चात नियमित रूप से माता तुलसी को जल दें और उनके सम्मुख दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और माता लक्ष्मी का भी आशीष बना रहता है जिससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह पर बनने जा रहा है ये शुभ योग, साथ ही जानें मुहूर्त

शमी का पौधा

shami plant on tulsi puja

शमी के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आमतौर पर ये पौधा शनिवार के दिन लगाया जाता है क्योंकि ये शनि देव का पौधा माना जाता है, लेकिन यदि आप तुलसी विवाह के दिन घर में शमी का पौधा लगाती हैं तब भी आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और शनि देव की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।

इस पौधे को आपको ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां ये घर से निकलते समय आपके दाहिने हाथ की तरफ हो। इस पौधे को घर में लगाने से शनि दोषों से मुक्ति भी मिलती है।

नीम का पौधा

neem plant in tulsi vivah

नीम के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और ऐसी मान्यता है कि इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। नीम के पौधे को आप यदि तुलसी विवाह के दिन घर में सही दिशा में लगाएंगी तो कभी भी धन की कमी होगी। इस पौधे के घर में होने से सुख समृद्धि सदैव बनी रहती है। नीम का पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने में मदद करता है। इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

अशोक का पौधा

tulsi vivah lucky plant

अशोक के पौधे को दुःख निवारण का पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे से समस्त दुखों का निवारण होता है। यदि आप तुलसी विवाह के दिन इस पौधे को घर में लगाती हैं तो वो सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। ये सभी तनावों को दूर करने में मदद करता है। इसे घर के भीतर न लगाकर आप घर के मुख्य द्वार के बाहर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Vivah 2022: विवाह के अवसर पर दुल्हन जैसा करें तुलसी का श्रृंगार, जानें विधि

मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे को घर के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांटघर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यह पौधा घर में जितनी जल्दी बढ़ता है उतनी ही जल्दी घर में समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

इस पौधे को तुलसी विवाह के दिन घर में जरूर लगाएं इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। यदि आप इस पौधे को घर के भीतर ही लगाएं तभी आपके लिए बेहतर होगा।

इस प्रकार यदि आप तुलसी विवाह के दिन घर में कुछ विशेष पौधों को लगाती हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP