Rats Get Rid Tricks: चूहों को वैसे तो गणेश जी की सवारी माना जाता है, लेकिन यही चूहे जब घर में घुसकर नुकसान करने लगते हैं, तो हम इनको घर से बाहर निकालने के उपाय खोजने लगते हैं। वही आप घर में कितनी भी रोकथाम कर लें, चूहे घर में आने का कहीं न कहीं से रास्ता खोज ही लेते हैं। कुछ चूहों का आतंक इतना होता है कि वे जरूरी कागज, कपड़े, बिजली के तार, खाने-पीने का सामान, डब्बे आदि कुतर देते हैं।
इसके अलावा, कुछ तो इंसानों को भी काट लेते हैं, जिससे रेबीज फैलने का भी खतरा रहता है। ऐसे में हम पिंजरे, दवा आदि से इनको भगाने का प्रयास करने लगते हैं। यदि आपके भी घर में चूहों ने परेशान कर दिया है, तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इनको अपने घर से दूर भगा सकते हैं। आप अपने घर में ही रखी कुछ चीजों के द्वारा आसानी से कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कुछ ट्रिक्स -
लाल मिर्च हर किसी घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है। ऐसे में आप लाल मिर्च पाउडर को हाथ में ग्लव्स आदि पहनकर चूहे वाली जगहों पर छिड़कें। दरअसल, लाल मिर्च की स्मैल इतनी तेज होती है कि इससे उनके अजीब सा महसूस होने लगेगा और वो तेजी से घर से बाहर की ओर भागने लगेंगे।
जले, कटे और स्किन के लिए फायदेमंद फिटकरी भी चूहों को भगाने में मददगार होती है। इसके लिए आप किसी भी बर्तन में फिटकरी को पानी डालकर घोल लें। अब इस घोल का छिड़काव चूहों के बिल के पास कर दें। वो अपना स्थान छोड़कर भागने लगेंगे।
ये भी पढ़ें : घर से चूहों का नामोनिशान मिटाएं, घरेलू दवा मिनटों में ऐसे बनाएं
सब्जियों का जायका बढ़ाने वाली दालचीनी तो आप सभी जानते होंगे। इसका पाउडर बनाकर आप चूहे आने वाली जगहों पर छिड़काव कर दें। चूहे आपके घर के अंदर इसकी दुर्गंध से आ ही नहीं पाएंगे। यह भी एक सफल और प्रभावी उपायों में से एक है।
कपूर की खूशबू बहुत ज्यादा स्ट्रांग होती है। ऐसे में इसकी गंध से धीरे-धीरे चूहे अपनी अपनी जगहों को छोड़कर भागने लगते हैं। यदि आपको भी अपने घर से चूहों की विदाई करनी है, तो आप चूहों वाली जगहों पर कपूर की गोलियां रख दें। इसके बाद उन जगहों पर आपको चूहे नजर ही नहीं आएंगे।
आपके घर में जिस भी जगहों पर ज्यादा चूहे आते हो वहां पर प्याज के टुकड़े काट-काटकर रख दें। चूहों को प्याज की ये तीखी दुर्गंध पसंद आएगी और वो तेजी से घर के बाहर भागने लगेंगे।
ये भी पढ़ें : नाली के रास्ते घर में घुस रहे हैं चूहे तो ये 5 उपाय आएंगे काम
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप चूहों को अपने घर में आने से रोक सकती हैं, साथ ही इससे आपकी जरूरी चीजें भी बर्बाद होने से बचेंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।