herzindagi
list of toxic food for dog

अपने डॉग को सेहतमंद रखने के लिए कभी सर्व न करें ये 10 चीजें

डॉग की अच्छी सेहत के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं डॉग को क्या नहीं खिलाना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2022-06-27, 16:51 IST

बहुत से लोगों को घर में डॉग्स रखना अच्छा लगता है। कुछ लोग तो पालतू डॉग को अपने परिवार के सदस्य की तरह ट्रीट करते हैं। लेकिन प्यार करने के साथ-साथ डॉग की सेहत का ख्याल रखने की जिम्मेदारी भी हमारी होती है। डाॅग के लिए कुछ चीजों का सेवन बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने पालतू को कुछ भी खिलाने से पहले उसके नुकसान को जान लें। डॉग का डाइजेशन सिस्टम बहुत अलग होता है। पालतू के खाने से जुड़ी लापरवाही करने पर उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं डॉग को कभी सर्व न करने वाली 10 चीजों के बारे में।

1. डॉग को चॉकलेट, कॉफी और कैफीन कभी न दें

dog can eat chocolate

हम अक्सर जो खुद खाते हैं, वही अपने डॉग को भी दे देते हैं। ऐसा करना गलत है। पालतू जानवर के लिए जहरीले खाद्य पदार्थों की सूची में चॉकलेट सबसे ऊपर है। आमतौर पर चॉकलेट बनाते वक्त मिथिलसैन्थिन (methylxanthine) नाम के पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है। मिथिलसैन्थिनकी वजह से आपके डाॅग को दस्त, उल्टी और बार-बार यूरिन आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। चॉकलेट बनाते वक्त मिथिलसैन्थिनका जितना ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, वह डाॅग के लिए उतनी नुकसानदायक होती है।

इसे भी पढ़ेंःडॉग्स को अक्सर इन चार कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स का करना पड़ता है सामना, जानिए

2. लहसुन और प्याज न खिलाएं

लहसुन और प्याज जैसी चीजों का आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन डाॅग के लिए इन दोनों चीजों का सेवन ठीक नहीं है। लहसुन और प्याज में थायोसल्फेट अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आपके डॉग के रेड ब्लड सेल्स को हानि पहुंचाता है। लहसुन और प्याज खाने से आपके डॉग को एनीमिया जैसी समस्या भी हो सकती है।

3. ड्राई फ्रूट्स

बादाम, अखरोट जैसे मेवों में ज्यादा मात्रा में फैट और ऑयल होता है जो आपके डाॅग की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ड्राई फ्रूट्स की वजह से आपके डाॅग को कमजोरी और उल्टी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढेंःअपने डॉग को रखना है हेल्दी तो इन छोटे-छोटे टिप्स पर दें ध्यान

4. मीट और मांस देने से बचें

कुछ लोग अपने डॉग को कच्चे मांस और कच्चे अंडे जैसी चीजें सर्व कर देते हैं लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। कच्चे मांस और अंडे में साल्मोनेला और ई.कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसके अलावा कच्चे अंडे में एविडिन नाम का एंजाइम भी होता है जो डाॅग की स्किन पर समस्या पैदा कर सकता है।

5. ज्यादा मात्रा में नमक न दें

ज्यादा मात्रा में नमक खाने से शरीर में सोडियम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिससे डाॅग को बार-बार प्यास लगती है। आलू के चिप्स और पॉपकॉर्न जैसे खाद्य पदार्थ में नमक ज्यादा होने की वजह से उन्हें डॉग को देने से बचने की सलाह दी जाती है।

6. एवोकाडो

एवोकाडो डाॅग के लिए नुकसानदेह होता है। इसमें मौजूद कुछ तत्व डाॅग की आंतों में समस्या पैदा कर सकते हैं। ऐसे में डॉग को एवाकाडो देने से बचना चाहिए।

7. चीनी या जाइलिटोल

चीनी और जाइलिटोल भी डाॅग के लिए नुकसानदायक होते हैं। जाइलिटोलका उपयोग कैंडी, च्युइंग गम, केक, कुकीज जैसे चीजों को बनाते वक्त इस्तेमाल किया जाता है। जाइलिटोलकी वजह से शरीर में इंसुलिन की वृद्धि हो सकती है जिससे शरीर में सुस्ती जैसी कई समस्या हो सकती हैं।

8. पकी हुईं हड्डियां

dog food

कई लोगों को लगता है कि कच्ची हड्डियों की तुलना में पकी हुई हड्डियां डाॅग के लिए बेहतर होती हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कच्ची हड्डियां आमतौर पर डाॅग के लिए बिल्कुल सेफ होती हैं। ऐसे में आप अपने डाॅग को पकी हुईं हड्डियां सर्व कर सकते हैं।

9. अंगूर और किशमिश

अंगूर और किशमिश की वजह से डाॅग की किडनी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में डॉग को अंगूर और किशमिश की थोड़ी मात्रा भी नहीं देनी चाहिए।

10.यीस्ट देने से बचें

डॉग की सेहत के लिए यीस्ट भी नुकसानदायक होता है। डाॅग्स की सेहत को खराब होने से बताने के लिए उन्हें यीस्ट या उससे बनी किसी भी प्रकार की चीज सर्व नहीं करनी चाहिए।

अपने डाॅग को सेहमंद बनाने के लिए उसे कभी भी ये 10 चीजें सर्व न करें। इससे आपका डाॅग बाहर और अंदर से बिल्कुल फिट रहेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Picture Credit: freepik/unsplash

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।