herzindagi
storage full alerts

'Storage Full' की समस्या से हैं परेशान? बिना जरूरी फोटो डिलीट किए ऐसे साफ करें मोबाइल का कचरा

यह लेख फोन स्टोरेज खाली करने के तरीके बताता है, बिना महत्वपूर्ण तस्वीरें हटाए। इसमें ऐप्स का कैश क्लियर करना, व्हाट्सएप डेटा प्रबंधित करना और 'फाइल्स बाय गूगल' का उपयोग करके डुप्लीकेट व पुरानी फाइलें हटाना शामिल है। 'गूगल फोटोज' पर तस्वीरों का बैकअप लेकर डिवाइस से जगह खाली करने की भी सलाह दी गई है, जिससे 'स्टोरेज फुल' की समस्या हल हो सके। 
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 23:18 IST

फोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है, लेकिन एक ऐसी समस्या है जो लोगों को काफी परेशान करती है। उनमें से एक है स्टोरेज की समस्या। ज्यादातर लोगों को स्टोरेज जोड़ने की समस्या रहती है। अक्सर हम कोई जरूरी फोटो खींचने जाते हैं या कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो यह मैसेज आता है कि आपका स्टोरेज स्पेस रनिंग आउट हो गया है। ज्यादातर लोग आनन फानन में अपनी पुरानी यादें डिलीट करने लगते हैं, लेकिन बता दें कि कुछ तरीकों से डिजिटल कचरे को दूर किया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फोन से स्टोरेज को कैसे खाली करें। पढ़ते हैं आगे...

कैसे करें फोन स्टोरेज को खाली?

जब आप फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब जैसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो वे अपनी स्पीड बढ़ाने के लिए कुछ डेटा फोन में सेव कर लेते हैं, जिसे 'Cache' कहते हैं। समय के साथ यह कई जीबी तक पहुंच जाता है। ऐसे में आप फोन की Settings में जाकर Apps पर जाएं। किसी भी बड़े ऐप पर क्लिक करें और Clear Cache बटन दबाएं। ध्यान रहे Clear Data न करें, वरना आपको ऐप में फिर से लॉगिन करना पड़ेगा।

storage full in hindi

बता दें कि सबसे ज्यादा कचरा व्हाट्सएप के जरिए आता है। गुड मॉर्निंग मैसेज, फालतू के वीडियो और ग्रुप्स में आने वाली फाइलें स्टोरेज भर देती हैं। ऐसे में आप व्हाट्सएप की Settings पर जाकर Storage and Data पर क्लिक करें फ्र Manage Storage में जाएं। यहां आपको 5MB से बड़ी फाइलों की लिस्ट मिलेगी। जो काम की नहीं हैं, उन्हें एक साथ डिलीट कर दें।

नोट - सेटिंग्स में जाकर 'Media Auto-download' को बंद कर दें ताकि फालतू फोटो खुद-ब-खुद गैलरी में न आएं।

इसे भी पढ़ें - Self Love Tips: टूट गया दिल? ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने और खुद को फिर से संवारने के लिए अपनाएं ये सेल्फ-लव टिप्स

 कई बार हम एक ही फोटो को कई बार डाउनलोड कर लेते हैं या एडिट करते वक्त उसकी कॉपी बन जाती है। ऐसे में आप गूगल का Files by Google ऐप का इस्तेमाल करें। यह ऐप खुद आपको बताएगा कि कौन सी फाइलें डुप्लीकेट हैं, कौन से स्क्रीनशॉट पुराने हैं और कौन से मीम्स बेकार पड़े हैं। बस एक क्लिक में आप इसे साफ कर सकते हैं।

storage full

ध्यान दें कि आप अपनी सभी फोटो का बैकअप 'Google Photos' पर ले लें। बैकअप पूरा होने के बाद 'Free up space' विकल्प चुनें। इससे फोटो आपके फोन से हट जाएंगी लेकिन क्लाउड पर सुरक्षित रहेंगी, जिन्हें आप कभी भी इंटरनेट से देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - फोन थमाकर पीछा छुड़ाना पड़ सकता है महंगा, डिजिटल युग में बैड पेरेंटिंग के ये 3 बड़े खतरे जान लें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।