वुलेन कोट को धोते वक्त होती है परेशानी तो फॉलो करें ये टिप्स

आज हम आपको वुलेन कोट को धोते वक्त होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए टिप्स बताएंगे। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-03, 16:52 IST
best ways to wash woolen coat at home

विंटर सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में स्वेटर और वुलेन कोट को धोना काफी मुश्किल काम है। हम सभी को वुलेन कोट को धोते वक्त कई तरह की परेशानी होती है। जिसकी वजह से कोट सही ढंग से साफ भी नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको वुलेन कोट धोते वक्त ध्यान में रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रख आप आसानी से वुलेन कोट धो सकती हैं। आज हम आपको उन आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप वुलेन कोट का धो सकती हैं।

लेबल पढ़ें

 best steps to wash woolen coat

वुलेन कोट धोने से पहले आपको कोट पर लगे लेबल को पढ़ना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कोट पर लगे लेबल से आप जान पाएंगी कि कोट को कैसे धो सकते हैं। लेबल से आपको पता चलेगा कि क्या आप इसे मशीन में धोया जा सकता है। साथ ही कोट को धोने के लिए कौन-से साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। या फिर कोर्ट को धोने की बजाय सिर्फ ड्राई क्लीन करने की आवश्यकता है।

धोने से पहले कोट को साफ करें

easy ways to wash woolen coat

आपको कोट को कभी भी बिना साफ किए धोना नहीं चाहिए। हमेशा कोट को धोने से पहले उस पर जमी धूल और गंदगी को ब्रश से साफ कर लें। लेकिन अगर आपके पास ब्रश नहीं है तो आप एक मुलायम गीले कपड़े से भी कोट को पोंछ सकती हैं। ऐसा करने से कोट जल्दी और आसानी से साफ हो जाता है।

इसे भी पढ़ें:घर पर इस तरह से धोए जा सकते हैं Dry Cleaning वाले कपड़े, महंगे और नाजुक कपड़ों के लिए अपनाएं ये हैक्स

कोट को धोएं

how to wash woolen coat in right way

अब आपको एक टब में गुनगुना पानी भरना चाहिए। हालांकि, आपको टब में पानी भरने से पहले इसे अच्छे से साफ करना चाहिए। इसके बाद टब में बेबी शैम्पू जैसे हल्के लिक्विड का इस्तेमाल करें। आपको बेबी शैम्पू का इस्तेमाल इसलिए करना चाहिए क्योंकि यह कपड़े को खराब नहीं करता है। इसके बाद कोट को टब में भिगोने के लिए छोड़ दें। कम से कम 30 मिनट तक कोट को पानी में रहने दें। ऐसा करने से आपके कोट की गंदगी निकल जाएगी और आपका कोट साफ हो जाएगा। (कपड़ों से इंक के दाग हटाने के टिप्स)

इसे भी पढ़ें:घर पर इस तरह धोएं डिजाइनर सूट, नहीं होंगे खराब

कोट को सही ढंग से सूखाना

woolen coat cleaning tips

कोट को धोने के बाद इसे एक तौलिया में लपेट लें। इसके बाद तौलिया को अच्छे से निचोड़ लें। ऐसा आपको इसलिए करना चाहिए ताकि कोट से नमी को सोखने में मदद मिलती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको तौलिया और कोट को ज्यादा जोर से निचोड़ना नहीं चाहिए। इससे आपका वुलेन कोट खराब हो सकता है। वुलेन कोट से पानी निचोड़ने के बाद आपको एक सूखे टावल के ऊपर कोट को रखकर सूखाना चाहिए। (बेस्टलॉन्ड्री टिप्स जानें)

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • भूलकर भी वुलेन कोट को गरम पानी से न धोएं।
  • किसी हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। इससे आपका कोट खराब हो सकता है और जल्दी फट सकता है।
  • लेबल पर लिखे चीजों के हिसाब से ही आपको अपने वुलेन कोट को धोना चाहिए।
  • जब आवश्यक हो तभी कोट को धोएं। आपको करीब 4-5 बार कोट पहनने के बाद ही इसे धोना चाहिए।
  • कोट को ड्रायर में न सूखाएं। इससे आपको वुलेन कोट सिकुड़ सकता है।
  • कोट को कभी भी लटाकर नहीं सूखाना चाहिए इससे शेप बिगड़ जाएगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिक पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP