पेगबोर्ड इन दिनों घरों में काफी इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके घर को आर्गेनाइज करने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। साथ ही पेगबोर्ड उनके लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है, जिनके घर में स्पेस कम है, लेकिन फिर भी वह अपने घर को बेहतर तरीके से आर्गेनाइज करना चाहते हैं। चूंकि पेगबोर्ड को दीवार पर हैंग किया जा सकता है। इसलिए, घर के लिए यह एक बेहतरीन प्रॉडक्ट माना जाता है। आपने अपनी किचन से लेकर स्टडी रूम में तो इसे इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या कभी प्लांटिंग के लिए आपने इसे इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है।
जी हां, इनडोर प्लांटिंग के लिए पेगबोर्ड का इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया है। इसकी मदद से आप बेहद आसानी से अपने प्लांट्स को अलग-अलग तरह से अपने घर में जगह दे सकती हैं। साथ ही प्लांटिंग के लिए पेगबोर्ड का इस्तेमाल करने से आपको घर का मेकओवर करने का भी मौका मिल जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पेगबोर्ड को प्लांटिंग के लिए इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-
स्मॉल प्लांट्स को करें डिस्पले
अगर आप अपने घर में कई स्मॉल प्लांट्स या फिर हर्ब्स आदि को लगाना चाहती हैं तो ऐसे में पेगबोर्ड को यूज किया जा सकता है। आप पेगबोर्ड की मदद से अपने लिविंग एरिया की वॉल पर कई छोटे प्लांट्स को बेहद आसानी से रख सकती हैं और इसे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:दांतों में फंसी चीजों को निकालने के अलावा टूथपिक का यूं करें इस्तेमाल
टांगे हैंगिंग बास्केट
अगर आपको हैंगिंग गार्डनिंग करना अच्छा लगता है, लेकिन आप अपनी दीवार पर कई हुक्स नहीं लगाना चाहती हैं तो ऐसे में आप पेगबोर्ड का इस्तेमाल करके देखें। बस आपको इतना करना है कि आप पेगबोर्ड पर कुछ हुक्स फिक्स करें। इसके बाद आप एक नहीं, बल्कि प्लांट्स को वहां पर हैंग कर सकती हैं और अपने घर को खूबसूरत बना सकती हैं।
बाथरूम में करें इस्तेमाल
बाथरूम को ब्यूटीफुल बनाने का एक आसान तरीका है वहां पर प्लांट्स लगाना। हालांकि, अधिकतर घरों के बाथरूम में इतनी जगह होती ही नहीं है कि वहां पर प्लांट्स को लगाया जाए। तो ऐसे में आप बाथरूम में पेगबोर्ड लगाएं और वहां पर डिफरेंट साइज के प्लांट्स यहां तक कि हैंगिंग प्लांट्स को लगाकर बाथरूम को एक खूबसूरत मेकओवर दे सकती हैं।
क्रिएट करें ग्रीन स्पेस
हम सभी अपने घर में एक स्पेस ऐसा चाहते हैं, जहां पर हम कुछ वक्त केवल खुद के साथ ही बिता सके और भागदौड़ भरी जिन्दगी से कुछ सुकून के पल चुरा सके। ऐसे में आप उस एरिया में भी पेगबोर्ड लगाकर कुछ प्लांट्स रख सकती हैं। ऐसा करने से आपका मूड भी बूस्ट अप होता है और आपको काफी अच्छा लगता है। (ऐसे रखें इंडोर प्लांट्स का ख्याल)
बढाएं खिड़की की खूबसूरती
जिन घरों में बालकनी नहीं होती या फिर बालकनी में पूरा स्पेस नहीं होता है। वहां पर अधिकतर लोग खिड़की के पास एक अच्छा वक्त बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आप खिड़की के साइड में भी पेगबोर्ड लगाकर वहां पर खूबसूरत प्लांट्स लगा सकती है। इससे जब भी आप खिड़की के पास बैठेंगी तो यकीनन आपको काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्रीज, आज भी नहीं खुल पाए हैं राज
बनाएं खूबसूरत ग्रीन वॉल
आजकल वर्टिकल गार्डनिंग या फिर ग्रीन वॉल काफी चलन में है। यह देखने में जितना स्टाइलिश लगता है, वहीं दूसरी ओर इस तरह एक साथ कई प्लांट्स को आसानी से एक ही वॉल पर लगाया जा सकता है। अगर आप भी अपने घर में एक ग्रीन वॉल क्रिएट करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप पेगबोर्ड की मदद ले सकती है। पेगबोर्ड को दीवार पर हैंग करने के बाद वहां पर कई प्लांट्स को आसानी से लगाया जा सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों