herzindagi
unsolved cases

ये हैं भारत की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्रीज, आज भी नहीं खुल पाए हैं राज

भारत में ऐसे कई हाई प्रोफाइल मर्डर केस हुए हैं, सालों कानूनी कार्यवाही के बावजूद भी जिनके रहस्य अनसुलझे ही रह गए।
Editorial
Updated:- 2021-10-22, 13:32 IST

भारत का क्राइम रेट कई देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। अखबारों में रोज अपराध के मामले हमें देखने को मिलते हैं। इनमें हत्या के मामले और भी पेचीदा होते हैं, जिनके लिए लंबे समय तक कार्यवाही चलती रह जाती है।

भारत में आज भी हत्या के ऐसे कई मामले हैं जिनका खुलासा सालों बाद भी नहीं हो पाया है। इनमे से ज्यादातर मामले हाई प्रोफाइल थे, इन मर्डर्स को इस तरह से प्लान किया गया कि कोई भी इनका खुलासा ना कर सके।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्रीकेस के बारे में बताएंगे जिनके पीछे का कारण हमेशा रहस्य ही रह गया।

अमन सिंह चमकीला -

murder plan

म्यूजिक इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले अमन सिंह की दिन-दहाड़े मोटरसाइकिल से आए लोगों ने हत्या कर दी। उनकी हत्या आज तक दुनिया के लिए एक रहस्य ही रह गई। पंजाब के रहने वाले अमन एक संगीतकार के साथ एक रिबेलियन भी थे। उनके संगीत में आम जनता की आवाज देखने को मिलती थी।

अमर ने कई गाने ऐसे लिखे जो लोगों में ड्रग अब्यूज, युवाओं में फैली अल्कोहल की लत के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम किया। पंजाब में उनके काम को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। उस समय अमन अपने करियर के पीक पर थे, जब उन्हें उनके रिबेलियस गीतों की वजह से खालिस्तानी संगठनों से हत्या की धमकियां आने लगी। बाद में अमन ने एक अलग जाति की गायिका से शादी कर ली।

8 मार्च 1988 को दोपहर अमन अपनी पत्नी के साथ मेहसामपुर जा रहे थे, जहां रास्ते में बाइक सवारों ने आकर दोनों को गोली मार दी। अमन की पत्नी अमर ज्योत उस समय प्रेगनेंट थीं, इस कारण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया। कुछ लोग मानते हैं कि यह किसी आतंकवादी संगठन द्वारा प्लान किया गया था पर कुछ लोगों का मानना है कि इसमें दूसरे नामी गिरामी गायकों की भी हाथ था।

राजीव दीक्षित -

murder mystry

राजीव दीक्षित कई सोशल मैटर्स पर आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट में से एक थे। उन्होंने उस दौर में फैलते ग्लोबलाइजेशन और लिब्रलाइजेशन का खुलकर विरोध किया। उन्होंने टैक्सेशन को डी सेंट्रलाइज करने के मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाई, उनका मानना था कि टैक्स से आया 80 प्रतिशत पैसा नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स की सेवा में लग जाता है और बाकी बचे पैसे का कुछ हिस्सा ही जनता के काम आ पाता है।

इसे भी पढ़ें-प्यार में धोखा खा चुकी हैं महिमा चौधरी, बताया किसी और के लिए लिएंडर पेश ने छोड़ा था साथ

मल्टीनेशनल कंपनियों का विरोध करते- करते राजीव ने अपने कई दुश्मन बना लिए। 30 नवंबर 2010 के दिन कार्डियक अरेस्ट के कारण छत्तीसगढ़ में राजीव की मौत हो गई। पर मामला हत्या की तरफ तब जाने लगा जब बिना पोस्टमार्टम के ही राजीव का शव जला दिया गाया। कहा जाता है कि उन्हें धीरे-धीरे स्लो पाइजिनिंग करके मारा गया और मामले को पूरी तरह दबाने की कोशिश की गई।अभी तक दुनिया के लिए राजीव की मौत एक मिस्ट्री है।

लाल बहादुर शास्त्री -

lal bhadur shastri

भारत के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की मौत का मामला आज तक खुलकर सामने नहीं आ पाया। कुछ लोग उनकी मौत को नेचुरल डेथ मानते हैं तो कुछ इसे प्लान किया हुआ मर्डर। लाल बहादुर शास्त्री की मौत कार्डियक अरेस्ट(युवाओं में फैलता कार्डिक अरेस्ट का खतरा) के कारण हुई थी, उस समय शास्त्री जी ताशकंद समझौते के लिए रशिया गए हुए थे।

उन्हें होटल के कमरे में मृत पाया गया, पर यह मामला भी शक के घेरे में इस कारण रहा क्योंकि मामले में ना ही पोस्टमार्टम किया गया और ना ही कोई शुरुआती जांच हुई। कहा जाता है कि शास्त्री जी की हत्या जहर देकर की गई और यह पूरी तरह से एक प्लान किया हुआ मर्डर था।

इसे भी पढ़ें-आसिफा के हत्यारे ने कबूला अपना जुर्म, इस वजह से किया 8 साल की बच्ची का खून

रिजवान रहमान -

murder crime

एक मिडिल क्लास कंप्यूटर ग्राफिक ट्रेनर रिजवान का मौत का मामला पब्लिक आउट्रेज के कारण हत्या के मामले में बदल गया। रिजवान को लक्स होजरी ग्रुप के मालिक अशोक टोड़ी की बेटी से प्यार हो गया। रिजवान और अशोक टोड़ी की बेटी प्रियंका ने आपस में शादी कर ली। अशोक इस शादी के खिलाफ थे, जिस कारण अशोक ने रिजवान को प्रियंका के मिलने और बात करने पर पाबंदी लगा दी गई।

कुछ दिन बाद 21 सितंबर 2007 को रिजवान की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली, पहले इस मामले को आत्महत्या के नजरिए से देखा गया। पर जांच के दौरान पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले जिसके बाद यह शक होने लगा कि रिजवान ने ऐसा कदम टोड़ी के प्रेशर में आकर उठाया था। 2010 में कोलकाता हाईकोर्ट ने इस केस को दोबारा ओपन किया पर सुप्रीम कोर्ट(ये तीन महिलाएं बनीं सुप्रिम कोर्ट की जज) ने इसे मर्डर का मामला मानने पर मनाही लगा दी, यह मामला आज तक नहीं सुलझ पाया।

इसके अलावा भी कई अन्य मर्डर मिस्ट्री भी हैं, जिनके मामले कोर्ट में आज भी चल हैं। आज का हमारा यह आर्टिकल आपको पंसद आया हो तो इसे लाईक और शेयर करें, ऐसी ही जानकारियों के लिए जुडे रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।