आज के समय में लोग अपने घर में तरह-तरह के प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। यह प्लांट्स ना केवल उनके घर को अधिक ब्यूटीफुल बनाते हैं, बल्कि घर में एक पॉजिटिविटी भी लेकर आते हैं। हालांकि, हर प्लांट का अपना एक अलग प्रभाव होता है और इसलिए किसी भी प्लांट्स को घर में लगाने से पहले उसके पॉजिटिव व नेगेटिव इफेक्ट के बारे में सोच लेना बेहद आवश्यक है। इन्हीं प्लांट्स में से एक है बैम्बू प्लांट।
बैम्बू प्लांट अर्थात् बांस के पौधे को आजकल घरों में लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। लोग इसे अपने घर के अलावा ऑफिस आदि में भी जगह देते हैं। लेकिन वास्तव में, इन प्लांट्स को घर में लगाने से पहले वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक है। बैम्बू प्लांट लगाने से घर में सकारात्मकता आती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि वास्तु के टिप्स को फॉलो भी किया जाए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तु शास्त्री डॉ आनंद भारद्वाज आपको बैम्बू प्लांट लगाने से जुड़े कुछ अहम् वास्तु नियमों के बारे में बता रहे हैं-
मिलते हैं ढेरों फायदे
बैम्बू प्लांट को घर में लगाने के कई फायदे होते हैं। सबसे पहले तो यह एक एयर प्यूरिफायर के रूप में काम करता है और इसलिए अगर इसे घर में लगाया जाए तो इससे आपके घर की हवा शुद्ध होती है। वहीं, इसके अलावा बैम्बू प्लांट को स्टेबिलिटी प्लांट के रूप में देखा जाता है। इसकी ग्रोथ भी काफी अच्छी होती है। इसलिए यह भी माना जाता है कि अगर आप बैम्बू प्लांट को अपने घर में जगह देते हैं तो ऐसे में इससे आपकी लाइफ में भी अधिक स्टेबिलिटी और हैप्पीनेस आती है।
इसे भी पढ़ें-सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष
दिशाओं का रखें ख्याल
बैम्बू शूट प्लांट को आमतौर पर धन वृद्धि के प्लांट के रूप में माना जाता है। इसलिए, इसे दक्षिण-पूर्व या पूर्व-दक्षिण में लगाना सबसे अधिक अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह वास्तव में धन की दिशा मानी गई है। वहीं फेंगशुई में इसे लकड़ी की दिशा माना जाता है और प्लांट भी लकड़ी का ही एक स्वरूप होते हैं। हालांकि, बैम्बू शूट को किसी भी दिशा में लगाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको उस दिशा के एलीमेंट को बूस्ट करने की जरूरत होगी। मसलन, अगर आप इसे दक्षिण दिशा में लगा रहे हैं तो ऐसे में आप एक लाल रंग का रिबन वहां पर अवश्य बांधें या फिर रेड स्टोन्स को उसमें डालें।
इसे भी पढ़ें-ये वास्तु टिप्स अपनाएंगी, तो घर में बनी रहेंगी खुशियां
बच्चों के लिए है लाभकारी
बैम्बू शूट प्लांट बच्चों के लिए भी बेहद लाभकारी माना गया है। अगर आप बच्चे की पढ़ाई को लेकर या उससे संबंधित अन्य किसी कारण से परेशान है तो ऐसे में बैम्बू शूट प्लांट को घर में अवश्य जगह देनी चाहिए। हालांकि, इसके लिए आप बैम्बू प्लांट के पॉट में अधिक मात्रा में मेटल डालकर उसे वेस्ट में रखें। इससे आपको बहुत अधिक फर्क नजर आएगा।
अगर चाहिए करियर ग्रोथ
अगर आप अपने करियर की अच्छी ग्रोथ चाहते हैं तो ऐसे में आप बैम्बू शूट प्लांट को उत्तर दिशा में इसे रखें। इस दिशा में आप बैम्बू शूट प्लांट को रखते समय आप इसमें जल की मात्रा को बढ़ा दें। साथ ही साथ आप इसमें रेड व अन्य कलर्स को कम करें ताकि इसमें एक ट्रांसपेरेंसी बनी रहे। इसके अलावा, आप इसमें कुछ ब्लू कलर के पेबल्स को डाल दें। इससे आपको अपने करियर में ग्रोथ होती हुई नजर आएगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों