herzindagi
how to remove mango stain from clothes

Easy Tips: कपड़े में लगे आम के दाग को हटाने के आसान हैक्स

आम खाते समय लग गए हैं कपड़ों में दाग तो उसे आसानी से हटाने के लिए इन हैक्स का सहारा ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-06-09, 14:08 IST

'आराम से खाओ, नहीं तो कपड़े में दाग लग जाएगा। बोला था न कि आराम से खाने के लिए। लग गए न दाग'। ये शब्द अक्सर आपने एक मां को बोलते हुए सुना होगा कि वो अपने बच्चे को समझा रही है कि आम ठीक से खाओ'। खैर, ये परेशानी सिर्फ बच्चों के साथ ही नहीं बल्कि बड़े लोगों के साथ भी होती है। आम खाते मसय उसके रस कपड़े पर गिर ही जाते हैं।

ऐसे में कई बार आम के दाग को निकालने में महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। ये परेशानी एक समय नहीं बल्कि आम के हर मौसम में होती है। कई बार कपड़े में आम के दाग लगने के बाद महिलाएं उस कपड़े को किसी कोने में या फिर फेंक भी देती हैं। लेकिन, इस लेख को पढ़ने के बाद पसंदीदा ड्रेस में लगे आम के दाग को आसानी से कुछ ही मिनटों में निकाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

tips to remove mango stain from clothes inside

जी हां, आम के दाग को निकालने के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय है हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल करना। अन्य दाग के मुकाबले आम का दाग थोड़ा अधिक गाढ़ा होता है। ऐसे में इस उपाय के माध्यम से दाग आसानी से निकल जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक से दो चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और एक चम्मच नींबू रस का मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाकर लगभग 5-7 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 7 मिनट बाद इसे पानी से रगड़कर साफ कर लीजिए। आप देखेंगी कि दाग गायब है।

इसे भी पढ़ें:व्हाइट कपड़ों से पीलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

रबिंग अल्कोहल से निकले दाग

tips to remove mango stain from clothes inside

कपड़ों से आम के दाग निकालने के लिए रबिंग अल्कोहल भी एक बेस्ट घरेलू उपाय है। इसके इस्तेमाल से अन्य किसी चीज के लगे दाग को भी आसानी से निकाल सकती हैं। इसके इस्तेमाल से कपड़े से रंग भी नहीं निकलता है और दाग भी आसानी से निकल जाते हैं। इसके लिए आप रबिंग अल्कोहल की कुछ बूंदें दाग वाली जगह पर डालकर कुछ देर छोड़ दीजिए। (हल्दी के दाग को हटाने के आसान हैक्स) कुछ देर बाद हल्का गरम पानी की मदद से साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से निकल जाते हैं। आप चाहें तो रबिंग अल्कोहल और नमक का मिश्रण तैयार करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अमोनिया का करें इस्तेमाल

how to remove mango stain from clothes inside

आम के दाग को आसानी से निकालने के लिए एक और बेस्ट घरेलू उपय। इसके लिए हल्का गरम पानी में अमोनिया को डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए। अब इस घोल में दाग वाली जगह को डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। (कुछ देर डुबोकर रखने से आधे दाग ऐसे ही निकल जाते हैं।) अब आप ब्रश या हाथों से रगड़कर आसानी से साफ कर लीजिए। इसी तरह आप दाग को निकालने के लिए ब्लीच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Easy Hacks: सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

सिरका/बेकिंग सोडा

remove mango stain from clothes inside

सिरका और बेकिंग सोडा के माध्यम से भी आसानी से आम के दाग को निकाल सकती हैं। इसके लिए आप दाग वाली जगह पर सिरका रस को डालकर कुछ देर बाद साफ कर लीजिए। ऐसे ही बेकिंग सोडा को भी डालकर साफ कर लीजिए। इन दोनों ही चीजों से दाग आसानी से निकल जाते हैं। इसके वाला आप टूथपेस्ट की मदद से भी आम के दाग को आसानी से निकाल सकती हैं।(इन पांच तरह के दागों को हटाने के लिए आसान टिप्स)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.thespruce.com,amazon.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।