herzindagi
How To Get Rid From Insects

घर में मक्खी, कीड़े और चींटियों का बढ़ गया है आतंक? तो आजमाएं ये घरेलू उपाय.. पल भर में दिखेगा असर

How To Get Rid From Insects: घर में कीड़े, मक्खी, मच्छर या चींटियां गंदगी के कारण अपना डेरा बना लेती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए इस आर्टिकल में कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं। कीड़े-मकोड़ों को घर से दूर भगाने के लिए आप कुछ पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए हम आपको इसके लिए तरीके बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-19, 20:40 IST

Remedies To Get Rid of Flies and Insects: घरों में कीड़े-मकोड़े और मक्खियों के मंडराने से अधिकतर लोग बहुत परेशान रहते हैं। कई बार ये घर में यह अपना बसेरा ही बना लेते हैं, जिसके कारण घरों में बीमारियां और गंदगी भी दस्तक देने लगते हैं। यही नहीं, इन चींटी, कीड़े और मक्खियों की वजह से कभी-कभी भोजन करना भी दुश्वार हो जाता है।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी ये कीड़े काफी खतरनाक होते हैं, क्योकि ये कूड़े कचरे पर बैठने के बाद सीधा खाने-पीने की चीजों पर भी बैठकर बैक्टेरिया और जर्म्स फैलाने का काम करते हैं। इसलिए घर से इन कीड़ों का सफाया करना बेहद जरूरी है। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं कि आप घरों से मक्खी, कीड़े और चींटियों को भगाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

घर से चींटी और मच्छर-मक्खियों को भगाने के घरेलू उपाय 

neem leaves

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियां और लौंग  एक प्राकृतिक कीटनाशक का काम करती हैं। इसके लिए आपको नीम की कुछ पत्तियों में पानी मिलाकर इसे पीस लेना है। इसके बाद, इसके पानी को छान कर अलग कर लेना है। फिर, इसमें 5-7 लौंग को कूट कर मिला देना है। इन दोनों के मिश्रण को घर के उन जगहों पर रखें जहां सबसे ज्यादा कीड़े आते हैं। साथ ही, इसकी कुछ बूंदें डस्टबीन में जरूर डालें। नीम और लौंग की खुशबू से कीड़े सारे दूर हो सकते हैं।

पुदीने की पत्तियों की खुशबू से भागेंगे कीड़े

mint leaves to get rid of flies

मक्खियां पुदीने की खुशबू बिल्कुल भी सहन नहीं कर पातीं हैं। अगर आपके घर में चींटी या मक्खियों ने डेरा बना लिया है, तो आप आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसका जूस निकालकर एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें। इसे घर के कोने-कोने में छिड़क दें। नीम की कड़वी खुशबू से सारी मक्खियां और कीड़े घर से भागने शुरू हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- बल्ब या ट्यूब लाइट जलाते ही कमरे में मंडराने लगते हैं कीड़े, आजमा लें इन 3 में से कोई एक उपाय

तेजपत्ते और इस एक चीज से भगाएं मक्खियां

how to remove flies fast

तेजपत्ते और कपूर को पीसकर तेल में मिलाएं। इन्हें घर में जला कर जिस जगह पर मक्खी और कीड़े ज्यादा आते हों, वहां पर रखकर छोड़ दें। इसे जलाने के लिए कागज या प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल न करें। इसे मिट्टी या स्टिल या लोहे के बर्तन में जला सकते हैं। इसकी खुशबू घर में दूर-दूर तक फैलेगी और मक्खियों को भगाने में यह कारगर साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- कमरे में बार-बार नजर आता है मकड़ी का जाला, इन हैक्स से करें सफाया

तुलसी के पत्ते भी हैं कारगर उपाय

15 तुलसी पत्तों को गरम पानी में भिगो कर उन्हें मिक्स कर लें। फिर, तुलसी के पत्तों से एक स्प्रे तैयार कर लें। जहां भी मक्खियां दिखें, इन्हे स्प्रे कर लें। आपको बता दें कि तुलसी पत्ते की खुशबू से मक्खियां दूर भागती हैं।

इसे भी पढ़ें- तुलसी के पास झाड़ू रखने से क्या होता है?


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।