बल्ब या ट्यूब लाइट जलाते ही कमरे में मंडराने लगते हैं कीड़े, आजमा लें इन 3 में से कोई एक उपाय

How To Get Rid Off Insects: इस आर्टिकल में आपको लाइट के आस-पास मंडराने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के उपाय बता गए हैं, जिसे आजमाकर आप अपनी परेशानी को कम कर सकते हैं। 
image

दिवाली से पहले हर बार ऐसा होता है, जब घर की लाइट ऑन करते ही तरह-तरह के कीड़े बल्ब या ट्यूबलाइट के पास मंडराने लगते हैं। ये इतने छोटे होते हैं और इतनी अधिक संख्या में होते हैं कि इन्हें स्टिक से भगाया नहीं जा सकता है।

खासकर शाम होते ही दरवाजे-खिड़कियों से कीट-पतंग घर में घुस जाते हैं। और बल्ब जलाते ही ये सारे लाइट के पास दौड़े चले आते हैं। बरसात के बाद और सर्दी आने के पहले लाइट के आस-पास मंडराने वाले इन कीड़ों से लगभग हर कोई परेशान रहता है। गुस्सा तो तब आता है जब ये कभी पानी तो कभी खाने में गिरकर उसे बर्बाद कर देते हैं।

लोग इसके लिए कई तरह की तरकीबें भी अपनाते हैं, लेकिन सारे कारगर नहीं होते हैं। अब इतने छोटे कीड़ों से छुटकारा पाना आसान नहीं ही होगा। अगर आप भी इन दिनों ऐसे कीट-पतंगों से परेशान हैं,तो चलिए हम आपको यहां कुछ घरेलू उपाय बताते हैं, जिसे आजमाकर आप आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

लॉन्ग और तेजपत्ते से भगाएं कीड़े

अगर आपके घर में भी कीट-पतंगों ने आतंक मचा रखा है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप लॉन्ग, कपूर और तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में कपूर, लॉन्ग और तेजपत्ते को डाल दें। फिर, इसे जला कर पूरे घर में इसका धुआं दिखा दें। इसकी गंध से कीड़े घर से भाग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-लंबे समय से बंद घर को चमगादड़ ने बना लिया है अड्डा, बिना मारे ऐसे भगाएं दूर

बल्ब पर लगाएं प्लास्टिक

insects around bulb and tubelight

घर के बल्ब के पास अगर बहुत ज्यादा कीड़े मंडरा रहे हैं और यह खाने या पीने की चीजों में गिर जाते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप एक प्लास्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच सरसों का तेल लेकर एक सफेद प्लास्टिक बैग में डालकर इसे पूरे बैग में अच्छी तरह फैला देना है। इसके बाद इस प्लास्टिक बैग बल्ब के होल्डर में फंसा दें। चूंकि सरसों तेल काफी चिकना होता है। ऐसे में, जितने भी कीड़े बल्ब के पास जाएंगे वे सभी प्लास्टिक से चिपक जाएंगे। धीरे-धीरे यह कीड़े आपको कम दिखने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें-इन सात टिप्स से चीनी के डिब्बे में लगी चीटियां होंगी छूमंतर

बल्ब पर लगाएं किचन में मौजूद इन चीजों का मिश्रण

tips-to-use-lemon-for-home-cleaning

कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप चाहें तो इसे घर में तैयार सल्यूशन से बल्ब को पोंछ सकते हैं। इसके लिए आपको आधी नींबू, बेकिंग सोडा और सिरका लेकर एक साथ मिक्स करना है। इसके बाद एक कपड़े की मदद से इसे बल्ब पर अप्लाई कर देना है। ऐसा आपको रोजाना शाम होने से पहले करना है, ताकि इसकी गंध से सारे कीड़े दूर रहें।

इसे भी पढ़ें-Kankhajura Bhagane ke Upay: बाथरूम में अक्सर आपको भी दिख जाते हैं कनखजूरे? घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं सॉल्यूशन और यूं करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP