रोजाना साफ-सफाई करने से पूरे घर चमकता रहता है। लेकिन अगर आप एक या दो दिन कहीं बाहर चले जाएं, तो इसका हाल बेकार हो जाता है। हालांकि इस सफाई को कुछ घंटे में साफ किया जा सकता है। लेकिन अगर घर को लंबे समय तक बंद करके छोड़ दो, तो इसमें गंदगी के साथ-साथ तमाम प्रकार के कीड़े, मकोंड़े जैसे चमगादड़, कबूतर और चूहें इत्यादि अपने रहने का अड्डा बना लेते हैं। ऐसे में इस जगह को इनसे छुटकारा दिलाना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। अगर आपके बंद पड़े घर पर चमगादड़ ने कब्जा कर लिया है, तो आप नीचे बताए गए उपायों को अपना सकती हैं।
बंद पड़े घर में चमगादड़ अपने पीछे मल छोड़ते हैं जो स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करते हैं। साथ ही धीरे-धीरे लकड़ी और अन्य सामग्रियों को खराब कर देते हैं। अगर आपको गंभीर संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आप घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-कमरे में बार-बार नजर आता है मकड़ी का जाला, इन हैक्स से करें सफाया
घर से चमगादड़ को दूर रखने के लिए सुपर साउंड रिपेलेंट्स डिवाइस लगाएं। बता दें चमगादड़ उच्च आवृत्ति की ध्वनि से परेशान होते हैं। आप ऐसे उपकरण उपयोग कर सकते हैं, जो चमगादड़ों को दूर रखने के लिए इन ध्वनियों का उत्सर्जन करते हैं।
अगर आपका घर लंबे समय से बंद पड़ा है और अब आप उसे साफ करना चाहती हैं, तो उससे वहां पर रेडियो या तेज आवाज वाले उपकरण लगा दें। असहज वातावरण की वजह से वह भाग जाएंगे।
चमगादड़ों को बाहर रखने के लिए आप नेचुरल तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए खिड़कियों और दरवाजों के जाल को ढकना और घर के अंदर की अंधेरी जगहों को रोशनी से भरना। साथ ही दरारों को बंद करें।
चमगादड़ों को दूर रखने के लिए आप किचन में मौजूद घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। इसके लिए आप मिंट का तेल, लहसुन या सिरके का उपयोग भी कर सकते हैं। इन चीजों का न जगहों पर छिड़काव करें, जहां पर ये ज्यादा देखने को मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें-बारिश के दौरान बल्ब जलाते ही फौज लेकर घुस आते हैं कीड़े-मकोड़े, तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।