आजकल बिल्डिंग मैटेरियल्स महंगेहोने के कारण घर बनाना काफी मुश्किल हो गया है। कई लोगों के पास जमीन होने के बाद भी लोग घर नहीं बना पाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कैसे आप कम खर्च में आसानी से घर बना सकते हैं।
सस्ता घर कैसे बनाए
कम खर्च में घर बनाना चाहते हैं तो आपको शुरुआत में 1 मंजिल का घर बनाना होगा। इससे खर्च भी कम हो सकता है। अक्सर लोग जमीन खरीद कर मकान बनाने का ठेका दे देते हैं। ऐसे में काफी ज्यादा खर्च बढ़ जाता है, इसलिए घर निर्माण से पहले योजना बनाना जरूरी हैं।
बिना नक्शा के घर ना बनवाए
बिना नक्शा बनाए कभी भी घर नहीं बनाना चाहिए। कई बार केवल मिस्त्री के भरोसे पर मकान बनाते हैं तो घर ऐसा निर्माण हो जाता है कि बाद में उसको तोड़ फोड़ कर सही करवाना पड़ता है, जिससे पैसे और भी ज्यादा खर्च हो जाते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-ऐसे चेक करें अपने घर का वास्तु
निर्माण के बाद न करें बदलाव
घर बनवाते समय ही आपको अच्छे से नक्शा देखना चाहिए और अपनी सुविधा के अनुसार आप अपने घर को बनवाएं । दोबारा निर्माण के समय पैसे काफी ज्यादा खर्च हो जाते हैं।
मिस्त्री कम रखें
कई लोग काफी ज्यादा मिस्त्री रखते हैं ऐसे में पैसे काफी ज्यादा खर्च हो जाते हैं। अगर आपको सस्ते में घर बनाना है तो आप कम पैसों में मिस्त्री को रखें और जरुरत के हिसाब से ही मिस्त्री रखें।
इसे ज़रूर पढ़ें-Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें ये 5 पौधे
घर में लगने वाले सामान खरीदते समय करें बारगेनिंग
बता दें कि जब भी आप घर में लगने वाला सामान खरीदने जाते हैं तो मार्केट में आपको अच्छे से एक्सप्लोर करना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में आप महंगा सामान खरीद लेते हैं। सामान खरीदते समय आपको अच्छे तरीके से बार्गेन करना होगा।
सस्ता बिल्डिंग मटेरियल खरीदें
आपको सस्तेबिल्डिंग मैटेरियल्स खरीदना चाहिए। महंगी लकड़ी की जगह बबूल की लकड़ी का उपयोग करें, जो की सस्ती होने के साथ मजबूत भी होती हैं। फ्लाई-ऐश ईंट का उपयोग करें, जो की मिट्टी की ईंट से 4-5 रुपये सस्ती मिलेगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों