पिछले कुछ समय से टीना डाबी (Tina Dabi) की शादी की खबरें चर्चा में थीं। इसके बाद अब उनके एक्स हस्बैंड खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आईएएस अतहर आमिर (IAS Athar Aamir) खान भी एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह डॉक्टर महरीन काजी के साथ शादी कर रहे हैं। यही कारण है कि वह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कपल की हाल की में सगाई हुई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी साल अक्टूबर में अतहर आमिर और डॉक्टर महरीन काजी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे का काफी समय से डेट कर रहे थे। टीना डाबी ने भी कुछ ही समय पहले राजस्थान में शादी की है।
View this post on Instagram
सगाई की तस्वीरें सामने आते ही डॉ. महरीन काजी लाइमलाइट में हैं। लोगों को उनका लुक बहुत पसंद आ रहा है। डॉ महरीन जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं औरपेशे से डॉक्टर हैं। पेशे से डॉक्टर होने के साथ-साथ महरीन काजी फैशन में भी काफी इंटरेस्ट रखती हैं। सोशल मीडिया पर महरीन काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है कि उन्हें 200k से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। डॉ. मेहरीन ने यूके और जर्मनी से डिग्री हासिल की है। फिलहाल वह राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं।
इसे भी पढ़ेंःViral Video: सेना के जवानों का ये गाना आ रहा है लोगों को पसंद, आप भी देखिए वीडियो
View this post on Instagram
दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों में दोनों बहुत शानदार नजर आ रहे हैं। आईएएस अतहर जहां ब्लैक कलर के कोर्टमें जच रहे हैं। वहीं क्रीम कलर के आउटफिट में उनकी मंगेतर किसी अप्सरा जैसी दिख रही हैं। दोनों साथ में खड़े बहुत अच्छे लग रहे हैं। केके स्टूडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें अतहर और इनकी मंगेतर बहुत प्यारे लग रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंःमुंबई का Swiggy डिलीवरी बॉय क्यों हुआ घोड़े पर सवार? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
अतहर और टीना डाबी 2018 में शादी की थी। वहीं साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे। हाल ही में टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की है और अब अतहर भी मेहरीन काजी से शादी करने वाले हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको अतहर और डॉ. मेहरीन की जोड़ी कैसी लगी? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:kkstudioz/Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।