सफलता पाने का एक ही मंत्र है कि आप खूब मेहनत करें। मगर कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी आपको वो सफलता नहीं मिल पाती है, जिसकी आपको उम्मीद होती है। धार्मिक शास्त्रों में इसके कई उपाय भी बताए गए हैं। मगर यह बात भी सभी लोग जानना चाहते हैं कि यह कैसे पता चल सकता है कि हमें कब सफलता मिलेगी और कैसे मिलेगी?
ऐसे में शरीर पर मौजूद कुछ तिल इस ओर इशारा करते हैं कि आपको जीवन में सफलता कैसे प्राप्त होगी। आज हम पंडित विनोद सोनी जी से इसके बारे में जानेंगे कि वह कौन से तिल होते हैं, जो जीवन में मिलने वाली सफलता का रहस्य खोलते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जीवन में सफलता दिलाने वाले तिल आपके शरीर पर मौजूद हैं या नहीं, तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: शरीर पर मौजूद तिल बताएंगे कैसा होगा जीवनसाथी
होंठ पर तिल
होंठ पर मौजूद तिल जीवन के बहुत सारे रहस्यों को खोलते हैं और यह सुंदरता का प्रतीक भी होते हैं। मगर यदि किसी के निचले होंठ के दाईं ओर तिल होता है, तो इसका साफ अर्थ है कि ऐसे लोग हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। खासतौर पर अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे लोगों को सम्मान मिलता है। अपने काम करने के बेहतरीन तरीके के लिए यह प्रसिद्ध होते हैं। इनका स्वभाव भी बहुत अच्छा होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert: शरीर पर मौजूद ये तिल खोलते हैं आपकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े राज
आंख पर तिल
आंख पर मौजूद तिल भी जीवन से जुड़ी कई बातों को बयान करता है, मगर यदि आप यह जानना चाहते हैं कि क्या आंख पर मौजूद तिल आपको जीवन में मिलने वाली सफलता और असफलता के बारे में बताएगा, तो ऐसा तिल आंखों के अंदर पाया जाता है। वैसे तो जिन लोगों की आंखों के अंदर तिल होता है, उनका जीवन बहुत ही रहस्यमयी होता है। ऐसे लोग अपनी बातें जल्दी किसी से शेयर नहीं करते हैं। मगर इनके जीवन में एक ऐसा मोड़ भी आता है, जब उन्हें अचानक बड़ी सफलता मिल जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन लोगों की आंखों के अंदर तिल होता है, वह सफलता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मजे की बात यह है कि भागय भी हमेशा उनका साथ देता है।
नाक पर तिल
नाक के अग्रभाग पर जो तिल होता है, उसे सफलता दिलाने वाला तिल कहा जा सकता है। ऐसे लोग दिमाग के तेज होते हैं और मीठा बोलकर सामने वाले से अपना काम निकलवा लेते हैं। किसी को नुकसान पहुंचाने का इरादा यह लोग नहीं रखते हैं। अपने काम में माहिर होने के साथ ही उन्हें अपना प्रचार-प्रसार करना बहुत अच्छा लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जिन लोगों की नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, वह लोग अपना लक्ष्य पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं और उन्हें सफलता भी जरूर मिलती है।
हथेली पर तिल
हथेली के तिल भी आपकी किस्मत के राज खोलते हैं। खासतौर पर हथेली के बीचों बीच यानि राहु पर्वत पर यदि गहरे काले रंग का तिल है, तो यह बहुत ही शुभ तिल माना गया है। इस तिल के होने का अर्थ है कि जातक को अचानक बड़ी सफलता मिलेगी।
गाल पर तिल
गाल पर मौजूद तिल को भी सुंदरता का प्रतीक माना गया है, मगर बाएं गाल पर तिल होना यह संकेत देता है कि जातक हार्ड वर्किंग है। ऐसे लोगों को समय पर काम खत्म करना और बिना किसी गलती के काम को पूरा करना अच्छा लगता है। अपनी इसी आदत की वजह से उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों