जब भी हम मार्केट से कपड़ा खरीदते हैं और उससे कोई भी आउटफिट तैयार करवा सकती हैं तो ऐसे में कुछ कपड़ा बच जाता है। चूंकि वह कतरन साइज के इतनी बड़ी नहीं होती कि आप उससे दूसरा पीस तैयार करवा सकें, इसलिए वह बचा हुआ कपड़ा हमें बेकार नजर आता है। आमतौर पर महिलाएं ऐसे कपड़े को घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लेकिन बची हुई कतरनें सिर्फ क्लीनिंग के लिए ही नहीं होतीं। अगर आप चाहें तो उससे और भी बहुत कुछ बना सकती हैं।
यह कतरनें आपके घर की कई छोटी-बड़ी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के साथ-साथ उसे सजाने में भी काफी मददगार है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बची हुई कतरनों को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करने के कुछ अनोखे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
बनाएं वॉल हैंगिंग
अगर आपके पास घर में काफी सारे कतरनें हैं तो ऐसे में उसकी मदद से वॉल हैंगिंग बनाना यकीनन एक अच्छा विचार है। इसके लिए आप पहले एक कार्डबोर्ड को एक शेप में काटें। अब इस शेप से कई पीसेस बना लें। इसके बाद आप अलग-अलग फैब्रिक स्क्रैप्स को भी उसी शेप में काट लें। अब फैब्रिक ग्लू की मदद से इन फैब्रिक स्क्रैप्स को चिपकाएं। अब आप इसे बतौर वॉल हैंगिंग अपने घर में सजा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: कैसे करें अपने ब्राइडल ट्रूजो का चुनाव
बनाएं टेबल क्लॉथ
फैब्रिक स्क्रैप्स की मदद से एक कलरफुल टेबल क्लॉथ भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप अलग-अलग फैब्रिक स्क्रैप्स को एक साथ स्टिच करें। आप अपनी जरूरत के अनुसार इसका साइज सलेक्ट कर सकती हैं। यह देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगता है। आप इस टेबल क्लॉथ को और भी एलीगेंट लुक देने के लिए बार्डर पर लेस को यूज कर सकती हैं।
की-रिंग की तरह आएगा काम
बचे हुए फैब्रिक्स से की-चेन या की-रिंग बनाना भी अच्छा आईडिया है। खासतौर से, अगर आपका फैब्रिक स्कै्रप्स साइज में बेहद छोटा है और आपको लगता है कि आप इससे कुछ नहीं बना सकती हैं तो इन छोटे साइज के स्क्रैप्स को की-चेन के रूप में यूज करें। इसके अलावा, आप इस स्क्रैप्स को बतौर बुक मार्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
एसेसरीज के रूप में करें इस्तेमाल
महिलाएं अगर चाहें तो बचे हुए फैब्रिक स्क्रैप्स का इस्तेमाल खुद को अधिक ब्यूटीफुल बनाने के लिए भी कर सकती हैं। आप इन फैब्रिक स्क्रैप्स की मदद से एक खूबसूरत पेंडेंट बना सकती हैं या फिर ब्रेसलेट के रूप में अपने हाथों में कैरी कर सकती हैं। इसी तरह यह आपकी हेयर एसेसरीज का हिस्सा भी बन सकता है।
बनाएं खूबसूरत एल्फाबेट्स
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको यकीनन बचे हुए फैब्रिक स्क्रैप्स को इस तरह इस्तेमाल करना चाहिए। आप बच्चे के लिए इंग्लिश व हिन्दी के एल्फाबेट्स बनाकर उसे स्टिच कर सकती हैं। इनके अंदर आप कॉटन फिल करें। इससे ना सिर्फ बच्चे का ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि यह उनके लिए एक टॉय की तरह काम करेगा। साथ ही आप इन फैब्रिक एल्फाबेट्स की मदद से अपने घर को भी डेकोरेट कर पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- व्हाइट आउटफिट पहनना है तो प्रियंका चोपड़ा से लें स्टाइल इंस्पिरेशन
बुक कवर या फ्रेम कवर
फैब्रिक स्क्रैप्स को एक बुक कवर या फ्रेम कवर के रूप में भी यूज किया जा सकता है। अगर आप अपने घर को सजा रही हैं तो ऐसे में फ्रेम को फैब्रिक स्क्रैप्स से कवर करें। इसके अलावा आप अपनी फेवरिट किताबों का कवर भी इन स्क्रैप्स से बना सकती हैं। यह आपकी किताबों को एक न्यू व ब्यूटीफुल लुक देगा।
अब आप अपने घर में कपड़े की बची हुई कतरनों को सबसे पहले किस तरह इस्तेमाल करना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों