herzindagi
Things to Remember while listening shiva purana

शिव पुराण की कथा सुनने के दौरान इन चीजों का रखें विशेष ध्यान

हिंदू धर्म में सभी महत्वपूर्ण पुराणों में से एक शिव पुराण भी है। ऐसी मान्यता है कि शिव पुराण का पाठ करने से भगवान शिव के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और सभी कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-02-26, 23:00 IST

(Things to remember while listening Shiva Purana) हिंदू धर्म में सभी पुराणों का विशेष महत्व है। वहीं शिव पुराण कुल 18 पुराणों में से एक है। जिसमें भगवान शिव की लीलाओं और कथाओं का वर्णन मिलता है। इस पुराण में भगवान शिव की महिमा को कथाओं के रूप में विस्तार से बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि शिव पुराण का पाठ करने से व्यक्ति को अनगिनत लाभ मिल सकते हैं।

अब ऐसे में अगर आप शिव पुराण का पाठ सुन रहे हैं या पढ़ रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

शिव पुराण सुनने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान  (Keep these things in mind while listening to Shiv Purana)

   lord shiva

शिव पुराण कई दिनों तक चलती है। अब ऐसे में अगर दिन के जितने समय आप कथा को सुन रहे हैं, तो उस समय आपको बिना आहार के रहना चाहिए। साथ ही पाठ का संकल्प लेने वाले व्यक्ति को पूरा पाठ पूरा होने तक एक समय ही भोजन करना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि भोजन सात्विक ही होना चाहिए। अगर आप व्रत संकल्प ले रहे हैं, तो ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें और कोशिश करें कि व्रत रखें। 

अगर आप शिव (भगवान शिव मंत्र) पुराण सुन रहे हैं, तो केवल एक ही पहर सोना चाहिए। 

अगर आप शिव पुराण की कथा कर रहे हैं, तो पूरा परिवार एक साथ बैठकर कथा श्रवण करें। 

अगर आप कथा सिद्ध करने चाहते हैं, तो कथा श्रवण करने के बाद 11 ब्राह्मणों को शहद वाली खीर खिलाएं और उन्हें दक्षिणा दें। 

इसे जरूर पढ़ें - शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न

इन चीजों का जरूर करें परहेज  (Definitely avoid these things)

आप जितने दिन शिव (भगवान शिव पूजा) पुराण की कथा सुन रहे हैं, तो उतने समय तक आपको बासी भोजन नहीं करना है और मसूर दाल, गाजर, हींग, प्याज, सेम आदि का भई सेवन करने से बचना है। वरना आपको कथा का पूर्ण फल नहीं मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

शिव पुराण सुनने से होते हैं ये लाभ (benefits of listening to Shiva Purana)

   lord shiva

ऐसी मान्यता है कि शिव पुराण की कथा सुनने से संतानहीन लोगों को पुत्र प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही गंभीर रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है। शिव पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि जो व्यक्ति शिव पुराण की कथा श्रवण करता है, उसे शिवलोक में स्थान मिलता है और इससे व्यक्ति को सभी पापों से भी छुटकारा मिल सकता है।  इतना ही नहीं गंभीर रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।