अक्सर लड़के लड़कियों से ये सवाल किया करते हैं कि आखिर गर्ल्स हॉस्टल के अंदर क्या होता है। इतना ही नहीं कई लड़कों की फैंटिसी लिस्ट में एक बार गर्ल्स हॉस्टल जाना भी शामिल होता है। गर्ल्स हॉस्टल की लड़ाई के चर्चे कॉलेज की ब्रेकिंग न्यूज़ का सबसे जरूरी टॉपिक होते हैं।
अपनी टीन और एडल्ट ऐज में हम लड़कियां अपने मेल फ्रेंड्स के इन सवालों का सामना एक बार जरूर करते हैं, कि आखिर तुम लोगों के गर्ल्स हॉस्टल में होता क्या है, इस क्यूरियोसिटी का एक कारण गर्ल्स हॉस्टल की हाई सिक्योरिटी भी है।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन सी वो चीजें हैं जो आपको हर गर्ल्स हॉस्टल में देखने को मिलती हैं। अगर आप महिला हैं और हॉस्टल में कुछ दिन गुजार चुकी हैं तो यह आर्टिकल आपको नोस्टैल्जिया जरूर देगा।
अब आप चाहे लड़के हो या लड़कियां हॉस्टल में मनोरंजन का साधन लैपटॉप, फिल्में और वेब शोज होते हैं। लड़कियां हॉस्टल में अक्सर रात को देर तक जगकर फिल्में देखती हैं और दूसरी सुबह आराम से देर तक सोकर उठती हैं, जो कि किसी भी बैचलर लाइफ के सबसे यादगार दिनों में से एक होते हैं। हॉस्टल में वीकेंड्स की रातें ज्यादातर ऐसे ही बीत जाती हैं।
कभी-कभी लड़के कनफ्यूज हो जाते हैं, कि आखिर इन लड़कियों के पास इतनी वैरायटी के कपड़े आते कैसे हैं। जिसका कारण यह है कि हॉस्टल में लड़कियां अपने कपड़े, जूते यहां तक की मेकअप के सामान भी आपस में एक्सचेंज करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लड़कियां तो दोस्ती भी सिर्फ इसलिए करती हैं ताकि वो उन लड़कियों के साथ सामान शेयर कर सकें।
इसे भी पढ़ें -सर्दियों में बेहद काम आएंगे ये इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज, ठंड में मिलेगी अच्छी गर्माहट
लड़कियों और लड़कों की हॉस्टल लाइफ का सबसे बड़ा अंतर यही होता है। बॉयज हॉस्टल में जहां मारपीट के साथ बर्थडे की शुरुआत होती है वहीं गर्ल्स हॉस्टल में बड़े यादगार और खूबसूरत तरीकों से बर्थडे के लिए सरप्राइज प्लान किए जाते हैं। लड़कियां अपनी रूममेट और दोस्तों के बर्थडे पर बहुत ज्यादा एक्साइटेड होती हैं, जिसकी तैयारी वो हफ्तों पहले से शुरू कर देती हैं।
हॉस्टल जाकर कई टॉम बॉय सी लड़कियां भी और दूसरी लड़कियों को देखकर गर्ली हो जाती हैं। हॉस्टल में ज्यादा समय होने के कारण लड़कियां खुद के लिए ज्यादा समय निकालती हैं, जिसमें वो खुद की स्किन केयर और हेल्थ की देखभाल करती हैं। कई लड़कियां खाली समय में मेकअप हैक्स और ट्रिक्स के लिए वीडियो देखा करती हैं।
इसे भी पढ़ें-ऑफिस में भूल से भी ना करें यह बॉडी लैंग्वेज मिसटेक्स
हर हॉस्टलर की एक तमन्ना होती है कि वो मना की हुई चीजों को जानबूझकर दोहराए। इस वजह से लड़कियां अक्सर खाली समय में वो काम भी करती हैं जिनके लिए हॉस्टल में मनाही होती है। कई लड़कियां दोस्तों की मदद से काम करके भी बच जाती हैं वहीं कई लड़कियां बुरी तरह से फंस भी जाती हैं, पर ये सभी दिन हमारे लिए जीवन भर की यादें बन जाते हैं।
कॉलेज के दिनों में सबसे यादगार रात की लंबी गॉसिप्स होती हैं। लड़कियां देर रात तक जागकर अपने क्रश और प्यार से जुड़ी चीजों के बारे में अपने दोस्तों से डिस्कस करती हैं, यह काम लड़कियों के सबसे पसंदीदा कामों में से एक होता है।
इसके अलावा भी कई और चीजें हैं जो गर्ल्स हॉस्टल में हमारी रोजाना जिंदगी का हिस्सा हुआ करती हैं। हॉस्टल छोड़ने के कई साल बाद भी ये यादें हमारे मन में रह जाती हैं, जिन्हें जब भी याद करो तब मानों कल की बात जैसी लगती हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने हॉस्टल फ्रेंड्स शेयर करें। साथ ही ऐसी इंटरेस्टिंग जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit - steamingdue.com, kathmandupost.com, livemorezone.com, amaznaws.com, saymediacontent and google searches
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।