सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, उसके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है।
कई बार ऐसा होता है कि हम कई सारी चीजें खरीद लेते हैं, जिससे घर में दरिद्रता आने लग जाती है और व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। अब ऐसे में गुरुवार को क्या ऐसी चीजें हैं, जो खरीदने की मनाही है।
जिससे व्यक्ति को आर्थिक स्थिति न झेलनी पड़े, इसके बारे में जानना बेहद महत्वपूर्ण है। तो आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि गुरुवार के दिन क्या ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए।
गुरुवार (गुरुवार के उपाय) के दिन अगर आप नुकीली चीजें खरीदने का सोच रहें हैं, तो सतर्क हो जाएं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नुकीली चीजें, कैंची और लोहे का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: धन की कमी से हो रहे हैं परेशान तो करें बृहस्पतिवार के सरल उपाय
गुरुवार के दिन पूजा-पाठ की सामग्री और उससे संबंधित कोई भी चीज खरीदने से बचना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से गुरुवार को साबुन नहीं खरीदना चाहिए और न ही शरीर पर साबून का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिन डिटर्जेंट पाउडर, शैम्पू जैसी चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्मकता का संचार होता है और व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
गुरुवार के दिन धोबी को कपड़े धोने को न दें और न ही धोए हुए कपड़े उस दिन लें। इससे भगवान विष्णु (भगवान को प्रसन्न करने के उपाय) नाराज हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है आर्थिक नुकसान
गुरुवार के दिन आंखों से जुड़ी चीजें जैसे कि लाइनर, काजल खरीदकर घर नहीं लानी चाहिए।
इस दिन जल से संबंधित जैसे कि मटका, बाल्टी, मग, पानी की बोटल, पानी का जार खरीदने से बचें।
गुरुवार के दिन भुने चने खरीदने और खाने से बचना चाहिए, इससे गुरुदोष होता है।
गुरुवार के दिन केले नहीं खरीदना चाहिए और इसका सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है। बल्कि इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।
अगर आप भी गुरुवार के दिन खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से
Image credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।