herzindagi
do not donate these things  thursday astrology

गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है आर्थिक नुकसान

अगर आप घर की सुख समृद्धि के लिए गुरुवार के दिन दान करते हैं तो यहां बताई गई बातों का रखें विशेष ध्यान।
Editorial
Updated:- 2022-11-30, 17:43 IST

गुरुवार को बृहस्पति गुरु का दिन माना जाता है और इस दिन विशेष रूप से भगवान् विष्णु के साथ गुरु बृहस्पति की पूजा भी होती है। ऐसा माना जाता है कि उनके पूजन से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों में इस दिन को लेकर न जानें कितनी बातें प्रावचलित हैं और इस दिन कई कामों को करने की मनाही है जैसे नाखून काटना, बाल धोना, कपड़े धोना, बालों में तेल लगाना आदि चीजें हैं जिन्हें इस दिन करने की मनाही होती है।

वहीं ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान भी शुभ होता है। लोग घर की सुख समृद्धि के लिए कुछ चीजों का दान करते हैं, वहीं ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दानन करें अन्यथा आपके घरमें समस्याएं हो सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें गुरुवार के दिन आपको किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

काली दाल

do not donate black dal on thursday

ऐसा माना जाता है कि यदि गुरुवार के (गुरुवार के उपाय) दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद को काली दाल का दान करते हैं तो आपके घर में सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल काला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और इस दाल का दान आपके लिए शनिवार के दिन करना ही फलदायी होता है। यदि आप किसी को गुरुवार के दिन अनाज का दान कर रहे हैं तो चने की पीली दाल का दान आपके लिए शुभ होगा।

इसे जरूर पढ़ें: जल्दी शादी के लिए गुरुवार के दिन आजमाएं हल्दी के ये चमत्कारी उपाय

काले वस्त्रों का दान

what if we donate these things on thursday

गुरुवार के दिन वस्त्रों का दान शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप वस्त्र दान दे रहे हैं तो भूलकर भी काले रंग के कपड़े किसी को इस दिन न दें। ऐसी मान्यता है कि काळा कपड़ों के दान से घर में समस्याएं आ सकती हैं। इस दिन दान के लिए सबसे अच्छे पीले और नारंगी रंग के कपड़े माने जाते हैं। इस दिन आपको काले कंबल का दान भी नहीं करना चाहिए।

सरसों का तेल

बृहस्पतिवार को आप किसी को भी सरसों के तेल दान में न दें। ऐसा माना जाता है सरसों का तेल शनि ग्रह से संबंधित है। इसी वजह से इस तेल को दान करने का सबसे शुभ दिन शनिवार माना जाता है। गुरुवार के दिन इस तेल का दान आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मान्यता है कि यह तेल घर से कभी भी ख़त्म नहीं होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: करियर में ग्रोथ और धन लाभ के लिए बृहस्पतिवार के दिन करें इन 7 चीजों का दान

धन का दान

do not donate money on thurday

गुरुवार के दिन आपको भूलकर भी किसी को पैसे दान में नहीं देने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि आप किसी जरूरतमंद को भी पैसे देते हैं तो आपके घर में आर्थिक हानि हो सकती है। यदि बहुत आवश्यक हो तब भी इस दिन पैसों के आदान-प्रदान से बचें।

चावल का दान

गुरुवार के दिन सफ़ेद चावल का दान करने की मनाही होती है। ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है। यदि आपको चावल किसी वजह से दान में देना है तो इसमें हल्दी मिलाकर ही दान करें। दरअसल चावल या किसी भी सफ़ेद चीज का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है और इसी वजह से शुक्रवार के दिन चावल का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है।

गुरुवार के दिन यदि आप दान कर रहे हैं तो यहां बताई चीजों के दान से बचें अन्यथा कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।